इस बार 2080 महिलाएं चुनी जाएंगी ग्राम पंचायत सदस्य

सभी ग्राम पंचायतों में हैं कुल 5781 वार्ड 5147 वार्ड रहेंगे अब अनारक्षित अंतरिम सूची के अनुसार 2080 महिलाएं ग्राम पंचायत सदस्य होंगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 05:02 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 05:02 AM (IST)
इस बार 2080 महिलाएं चुनी जाएंगी ग्राम पंचायत सदस्य
इस बार 2080 महिलाएं चुनी जाएंगी ग्राम पंचायत सदस्य

जागरण संवाददाता, हाथरस : जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण के बाद क्षेत्र पंचायत और अब ग्राम पंचायत वार्डों का निर्धारण कर लिया गया है। इसकी ब्लाक वाइज अंतरिम सूची जारी कर दी गई है। इसके बाद आपत्तियों का समय दिया जाएगा। आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद फाइनल सूची जारी की जाएगी। अंतरिम सूची के अनुसार इस बार 2080 महिलाएं ग्राम पंचायत सदस्य चुनी जाएंगी। ये तय हो गया है कि किस ब्लाक में ग्राम पंचायत वार वार्ड सदस्यों का आरक्षण किस तरह रहेगा। कितनी एससी, पिछड़ा वर्ग और सामान्य सीटें आरक्षित रहेंगी। ब्लाकवाइज इसका आरक्षण तय कर दिया गया है। ग्राम पंचायत के चुनाव में पंचायत सदस्य की भी बड़ी भूमिका होती है और वह गांव की सरकार बनाने में अहम् भूमिका निभाते हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अप्रैल के तीसरे महीने में होना प्रस्तावित माना जा रहा है। इससे पहले प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। परिसीमन के बाद आरक्षण व्यवस्था का काम भी तेजी से चल रहा है। पहले शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षण की सूची जारी की थी और अब ब्लाक वाइज ग्राम पंचायतों के सदस्यों का आरक्षण भी जारी कर दिया है, मगर यह सूची अंतरिम है। अभी आपत्तियां मांगी जाएंगी उसके बाद निस्तारण होगा और तब फाइनल सूची जारी की जाएगी।

इस बार महिलाओं का दबदबा

इस बार ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर महिलाओं का दबदबा रहने वाला है। पूरे जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में 5781 वार्ड हैं जिनमें इस बार 2080 महिलाएं ग्राम पंचायत सदस्य चुनी जाएंगी। जनपद के 5781 वार्ड में 5147 वार्ड अनारक्षित रहेंगे। विकास खंडवार ग्राम पंचायत

सदस्यों की अंतरिम सूची

विकास खंड, कुल संख्या, वार्ड, अनुसूचित जाति कुल, अनु जाति महिला, अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति कुल, पिछड़ी जाति महिला, पिछड़ा जाति, महिला, कुल महिलाएं,सामान्य जाति

हाथरस-159630,862,264,112,152,164,77,87,124,313,310

मुरसान-164238,967,264,117,147,196,89,107,147,353,360

सासनी-209423,1040,312,132,180,221,100,121,142,374,365

सिकंदराराऊ-158365,652,152,69,83,147,68,79,94,231,229

हसायन-171658,867,224,95,129,193,88,105,128,311,322

सादाबाद-207545,752,168,74,96,169,79,90,114,265,301

सहपऊ-126928,641,167,75,92,138,62,76,96,233,240

योग-1197787,5781,1551,672,879,1228,563,665,845,2080,2157

--

वर्जन

पंचायत चुनाव को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। दो मार्च तक प्रधानों के आरक्षण की सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा, ताकि पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही पूरा काम हो सके।

बनवारी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, हाथरस। प्रधानों के खिलाफ आरोपों की जांच में हीलाहवाली

जागरण संवाददाता, हाथरस : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सिर पर है, मगर अभी तक प्रधानों पर लगे आरोपों की जांच जिला स्तरीय अफसर पूरा नहीं कर सके हैं। जिन अफसरों पर सबसे अधिक जांच है, उनमें जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं भूमि संरक्षण अधिकारी समेत कई अन्य अफसर शामिल हैं।

अप्रैल में सरकार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने जा रही है। सरकार से लेकर प्रशासन तक गंभीर है, मगर जिला स्तरीय कुछ अफसर प्रधानों पर लगे आरोपों की जांच में हीलाहवाली कर रहे हैं। पिछले महीने डीएम रमेश रंजन ने बैठक करके जांच अधिकारियों से कहा था कि जांच पूरी होने तक वेतन नहीं मिलेगा। इसका भी कोई खास असर नजर नहीं आ रहा। अभी भी 12 अफसरों का वेतन रुका हुआ है। इससे पहले सीडीओ आरबी भास्कर ने जांच अधिकारियों से दो टूक कहा था कि जांच रिपोर्ट नहीं आई तो संबंधित अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के तहत वेतन रोक दिया जाएगा। कुछ महीने पहले भी जिले में ग्राम प्रधानों के खिलाफ चल रही जांच का ब्योरा मंडलायुक्त ने तलब किया था। फिलहाल 34 प्रधानों पर लगे आरोपों की जांच एक साल से चल रही है। ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों में ग्राम प्रधानों व सचिवों के माध्यम से बरती गई अनियमितताओं को लेकर समय-समय पर शिकायतें होती रही हैं।

chat bot
आपका साथी