अब ओलिपिक में लगी पदकों की आस

खेल कुंभ टोक्यो में शुक्रवार को हुआ ओलिपिक खेलों का शुभारंभ टिकी नजर ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 03:48 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 03:48 AM (IST)
अब ओलिपिक में लगी पदकों की आस
अब ओलिपिक में लगी पदकों की आस

संवाद सहयोगी, हाथरस: टोक्यो ओलिपिक का आगाज शुक्रवार को हो गया। देश के विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी इस ओलिपिक में हिस्सा ले रहे हैं। जिले के विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को आस है कि इस बार देश के लिए खिलाड़ी पिछली बार से अधिक मेडल जीतकर आएंगे।

ओलिपिक खेलों में पदक लाने की तमन्ना हर खिलाड़ी की होती है। विभिन्न खेलों के खिलाड़ी दिन रात मेहनत करने में जुटे थे। एक बार फिर से मंच तैयार हो गया है। ओलिपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को बधाई संदेश देने के साथ ही जिले के खिलाड़ियों की भी इसपर नजर है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर टोक्यो में भारतीय तिरंगा फहराएंगे। अधिक से अधिक पदक लाने की उम्मीद खिलाड़ियों व प्रशंसकों को है। इस बार कुश्ती में सबसे ज्यादा पदक आने की संभावना है। खिलाड़ियों की राय

फोटो-38

बैडमिटन की खिलाड़ी पीवी सिधू से देश को काफी उम्मीदें हैं। पूर्व में भी वे देश के लिए वर्ष 2016 में पदक जीत चुकी हैं। डबल्स में पदक जीतने की पूरी संभावना इस बार है।

आयुष चौधरी, बैडमिटन खिलाड़ी। फोटो-40

तेजेंदर से गोला फेंक में तथा नीरज चोपड़ा से भाला फेंक में पदक लाने की पूरी उम्मीद है। पूरी तैयारी व कोच से दिशा-निर्देश के अनुसार देश के खिलाड़ी खेलें तो कई मेडल आ सकते हैं।

उजागर शर्मा, एथलीट खिलाड़ी। फोटो-39

खिलाड़ियों को खाने पीने का ध्यान रखना चाहिए। पूरी एक्रागता के साथ खेलना होगा। भाला फेंक तथा कुश्ती में कई पदक इस बार देश के लिए खिलाड़ी जीतकर ला सकते हैं।

अमरीश पौनिया, जेवलिन थ्रो खिलाड़ी।

chat bot
आपका साथी