अब नगर पालिका के कंट्रोल रूम पर दर्ज कराएं शिकायतें

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर विशेष पहल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Jul 2019 01:22 AM (IST) Updated:Thu, 11 Jul 2019 06:26 AM (IST)
अब नगर पालिका के कंट्रोल  रूम पर दर्ज कराएं शिकायतें
अब नगर पालिका के कंट्रोल रूम पर दर्ज कराएं शिकायतें

जासं, हाथरस : नागरिकों की समस्याओं के त्वरित गति एवं शासन की नीति के अनुरूप निस्तारण के लिए नगर पालिका परिषद हाथरस में कंट्रोल रूप की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम का शुभारम्भ पालिका परिषद के अध्यक्ष आशीष शर्मा, अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद ने बुधवार को संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। डॉ. विवेकानन्द एवं आशीष शर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम पर सुबह 8 से रात आठ बजे तक कंट्रोल रूम पर सफाई, पेयजल, निर्माण या पालिका संबंधी अन्य समस्याएं बता सकते हैं। इसका दूरभाष नंबर- 05722-231112 पर कॉल करना होगा। कंट्रोल रूम में दर्ज करायी गई शिकायतों को एक पंजिका में दर्ज कर तत्काल निस्तारण संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को भेजी जाएगी और उसके निस्तारण का उत्तरदायित्व भी निर्धारित किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक विजय स्वर्णकार, कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी व पालिका परिषद के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। अधिवक्ताओं वडीएम

के बीच वार्ता विफल

जासं, हाथरस : जिलाधिकारी और एडीएम पर आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार पर चल रहे द कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की बुधवार को जिलाधिकारी से होने वाली वार्ता विफल हो गई। दोनों के बीच कोई सहमति नहीं बनी। इस संबंध में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा है।

पत्र के अनुसार अधिवक्ताओं ने डीएम और एडीएम पर तानाशाहीपूर्ण रवैया समेत अन्य आरोप लगाए हैं। इसी के चलते अधिवक्ता 27 जून से हड़ताल पर चल रहे हैं। इसी के सिलसिले में जिलाधिकारी की बुधवार को अधिवक्ताओं से बातचीत होनी थी। बातचीत के दौरान सहमति नहीं बनने पर अधिवक्ताओं ने अपना बहिष्कार जारी रखने का एलान किया। अधिवक्ता जिलाधिकारी कार्यालय से चले आए। उन्होंने नारेबाजी भी की। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, कन्हैया लाल, गोपाल प्रसाद, सुनील वर्मा, छोटेलाल, अखलाक अहमद, बनी सिंह, सुनील कुमार वर्मा, दिनेश आदि थे।

chat bot
आपका साथी