स्मार्ट फोन के जरिए अब ऑनलाइन जायका

मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए ऑनलाइल फूड डिलीवरिग बिजनेस ने पकड़ी रफ्तार ब्लर्ब- शहर में भी बढ़ा ऑनलाइन फूड ऑर्डर का चलन नामचीन कंपनियों ने बनाई जगह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jul 2019 01:11 AM (IST) Updated:Wed, 17 Jul 2019 01:11 AM (IST)
स्मार्ट फोन के जरिए अब ऑनलाइन जायका
स्मार्ट फोन के जरिए अब ऑनलाइन जायका

जागरण संवाददाता, हाथरस : मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए फूड डिलीवरी शहर में पॉपुलर हो चुकी है। ऑनलाइन फूड ऑर्डर सिस्टम को लोग पसंद कर रहे हैं। व्यस्तता भरे जीवन में रेस्टोरेंट/होटल जाने के लिए समय निकालना मुश्किल होता है। यही वजह है ऑनलाइन फूड मार्केट के बढ़ने की। अब हाथरस शहर में फूड डिलीवर कंपनीज पहुंच चुकी हैं तथा अपने पैर जमाने का प्रयास कर रही हैं।

बदल रहा ट्रेंड

मेट्रो शहरों की तर्ज पर हाथरस के लोगों की जीवनशैली में भी परिवर्तन आ रहा है। स्मार्ट फोन ने लोगों के जीवन को सुलभ किया है। इस पर मिलने वाली सुविधाओं का लोग भरपूर फायदा उठा रहे हैं। ऑनलाइन फूड मार्केट में कई कंपनी उतर चुकी हैं, जिनमें स्विगी, जोमेटो, ऊबर ईट्स, फूड पांडा आदि प्रमुख हैं। इन कंपनियों ने अपने मोबाइल एप भी लांच कर दिए हैं, जो हैवी डिस्काउंट व फास्ट डिलीवरी की सुविधा मुहैया करा रहे हैं। एंड्रॉय एप की मदद से लोग आसानी से अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट व होटल से ऑर्डर कर सकते हैं। जोमेटो ने हाल ही में शहर में अपनी सेवाएं शुरू की हैं। जल्द ही और भी कंपनीज शहर का रुख कर सकती हैं। शहर के लिए बेहतर

दो किलोमीटर के रेडियस में फैले हाथरस शहर में ऑनलाइन फूड बिजनेस की बात भले ही अटपटी लगती हो, लेकिन शहर की बनावट इसे अनुकूल बनाती है। शहर छोटा है, पर यहां जाम की समस्या विकट है। शहर से गुजर रही रेलवे लाइन के कारण हर घंटे पर शहर के प्रमुख चौराहों पर रेलवे फाटक बंद होता है, जिससे जाम लगता है। यहां रेस्टोरेंट्स के बाहर पाíकंग की भी समस्या है। इसलिए लोग घर बैठे ऑर्डर देना पसंद कर रहे हैं। कुछ ही दिनों में जोमेटो बॉयज की पोपुलरिटी की भी यही कारण है। रेस्टोरेंट से घरेलू किचन तक

ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी लोकल मार्केट को टच कर रही हैं। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट, होटल व ढाबों से लेकर फूड कॉर्नर व घरेलू किचन को भी अपनी योजना में शामिल किया है। यह भी एक कारण है इस डिलीवरी सिस्टम पर लोगों के बढ़ रहे विश्वास का। टिफिन सिस्टम तो शहर में कई साल पुराना है। बस इसी तर्ज पर यह फूड सिस्टम शुरू हुआ। जोमेटो ने शहर में आते ही चर्चित फूड प्वाइंट्स से संपर्क किया। मोबाइल एप से शहर में रोजाना 800 से 900 ऑर्डर प्राप्त हो रहे हैं। एप्लीकेशन के जरिए लोगों को रेस्टोरेंट में टेबल रिजर्व कराने की भी सुविधा मिलती है।

लोकल लोगों के लिए मौका

ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी उन लोकल लोगों के लिए मौका लेकर आईं, जो कि फूड बिजनेस में हाथ आजमाना चाहते हैं। इसके लिए कोई रेस्टोरेंट या होटल खोलने की भी आवश्यकता नहीं। घर बैठे ही अपना हुनर आजमा कर अच्छी कमाई की जा सकती है। डिलीवरी की सुविधा होने के कारण टिफिन बिजनेस को बढ़ाया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी