मंडी में 46 कृषि उत्पादों पर अब एक फीसद यूजर चार्ज

इन जिसों में शामिल होंगे द्वि-दलीय उत्पाद तिलहन मसाले औद्यानिक फसलों में फल व शाक की 32 जिसें रहेंगी शामिल।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 12:57 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 12:57 AM (IST)
मंडी में 46 कृषि उत्पादों पर अब एक फीसद यूजर चार्ज
मंडी में 46 कृषि उत्पादों पर अब एक फीसद यूजर चार्ज

संवाद सहयोगी, हाथरस : अब 46 कृषि उत्पादों से मंडी समिति में एक फीसद यूजर चार्ज वसूला जाएगा। मंडी के अंदर कारोबार करने वालों से ही यूजर चार्ज लिया जाता है। इसमें अन्न, द्वि-दलीय उत्पाद, मसाले, फल को शामिल किया गया है। मंडी समिति से बाहर कार्य करने वाले यूजर चार्ज से मुक्त रहेंगे।

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा 159वीं बैठक में मंडी अधिनियम 1964 की धारा 2क की अनुसूची में 45 कृषि उत्पादों को गैर अधिसूचित किया गया है। इसके साथ ही अन्न, द्वि-दलीय उत्पाद, तिलहन, रेशे, स्वापक, मसाले सहित 46 कृषि उत्पादों से यूजर चार्ज वसूलने का निर्णय लिया गया है। 17 सितंबर को हुई बैठक में यूजर चार्ज वसूलने के लिए सभी जिलों में मंडी समिति प्रशासन को निर्देश दिए गए थे। हाथरस की मंडी समिति में इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है। इन कृषि उत्पादों से लिया जाएगा यूजर चार्ज

फल, सब्जी, मसालों में काली मिर्च, कचालू, शलजम, सेम, सभी प्रकार के साग, पान, चुकंदर, रतालू, सलाद, सोया, ग्वार, बंडा, सिघाड़ा, खुम्भी, मशरूम, खेसारी, मोठ, बिनौला, नारियल, सभी प्रकार के खाद्य तेल, सोंठ, चेरी, अंजीर, कमरख, करौंदा, खजूर, खिरनी, जामुन, शरीफा, शहतूत, रसभरी, मंडवा व बेल के व्यापारियों से एक फीसद यूजर चार्ज वसूला जाएगा। अब 91 कृषि उप्तादों पर देना होगा यूजर चार्ज

मंडी समिति के इस निर्णय से व्यापारियों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि यूजर चार्ज लेने से कृषि उत्पादों पर महंगाई बढ़ जाएगी। इससे कृषि उप्तादों की बिक्री भी प्रभावित होगी। पूर्व में यूजर चार्ज 45 उत्पादों पर ही था। अब इसमें 46 और जुड़ जाने से इन उत्पादों की संख्या 91 हो गई है। इससे परेशान व्यापारियों ने यूजर चार्ज वसूलने के फैसले पर फिर से विचार करने का अनुरोध सरकार से किया है। इनका कहना है

मंडी में व्यापार करने वालों से एक फीसद यूजर चार्ज लिया जाएगा। इसके लिए व्यापारियों को सूचित भी कर दिया है। इसके बदले में व्यापारियों को सुविधाएं भी दी जाएंगी।

- यशपाल सिंह, मंडी सचिव

chat bot
आपका साथी