2500 वाहनों को भेजा नोटिस, वाहन न भेजने पर कार्रवाई

अधिग्रहण लेने के बाद नहीं चलेगी आनाकानी स्कूली वाहनों का भी किया जाएगा अधिग्रहण।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 05:36 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 05:36 AM (IST)
2500 वाहनों को भेजा नोटिस,  वाहन न भेजने पर कार्रवाई
2500 वाहनों को भेजा नोटिस, वाहन न भेजने पर कार्रवाई

संस, हाथरस : त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर परिवहन विभाग ने वाहनों की व्यवस्था के लिए करीब 2500 वाहनों को अधिग्रहण नोटिस जारी किए हैं। स्कूली वाहनों को भी चुनावों के लिए अधिग्रहीत किया जाएगा। चुनावों में वाहन नहीं भेजने वालों के खिलाफ सीधे एफआइआर कराई जाएगी।

परिवहन विभाग की ओर से इन दिनों अधिग्रहण नोटिस बांटने का कार्य किया जा रहा है। जिले में 15 अप्रैल को मतदान होगा। इसके पहले ही वाहनों की व्यवस्था परिवहन विभाग को करनी होती है। चुनाव के लिए विभाग ने करीब 2500 वाहन स्वामियों को अधिग्रहण नोटिस जारी किए हैं। इन्हें पुलिस के सहयोग से वाहन स्वामियों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है। इनमें मैजिक, बोलेरो, बसों के साथ लोडर वाहनों का भी अधिग्रहण किया जाएगा। यह वाहनों को सिकंदराराऊ व सादाबाद में मंडी समिति व हाथरस में स्टेडियम में 12 अप्रैल तक हर हाल में उपलब्ध कराने होंगे। इसमें दस फीसद वाहन रिजर्व में रखे जाएंगे। स्कूली वाहनों को पंचायत चुनाव के लिए संचालकों को आवश्यक रूप से भेजने होंगे। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन नीतू सिंह ने बताया कि अधिग्रहण नोटिस पर दिए गए समय के अनुसार वाहनों को संबंधित स्थान पर भेजना होगा। नहीं भेजने पर संबंधित वाहन स्वामी के खिलाफ सीधे एफआइआर कराई जाएगी। बसपा ने जारी की जिला पंचायत सदस्यों की संशोधित सूची

संस, हाथरस : बहुजन समाज पार्टी ने जिलाध्यक्ष पंचायत सदस्यों की संशोधित सूची एक बार फिर जारी की है। यह सूची नए जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाह ने जारी की है। इस संशोधित सूची में वार्ड नं. एक से सत्यपाल बघेल, 2 से सतेंद्र पाल बघेल, 3 से लक्ष्मी देवी पत्नी शैलेंद्र सिंह उर्फ रिकू यादव, 5 में अंजू बघेल पत्नी राकेश बघेल, 6 से प्रवीनलता कौशिक पत्नी संजय कौशिक, 7 से अशोक कुमार सेंगर, 8 से आरती देवी पत्नी संजीव काका, 9 से वीरेंद्र सिंह गौतम, 10 से राधा सिंह पत्नी बनी सिंह, 11 से पंकज चौधरी, 12 से बलवीर सिंह, 13 से ओंकार सिंह वर्मा, 14 से मधू चौधरी पत्नी बबलू चौधरी, 15 से ईश्वरी देवी पत्नी देवेंद्र सिंह बघेल, 16 से सुखवीर सिंह बघेल, 17 से सरला चौधरी पत्नी राज चौधरी, 18 से चौ. दीवान सिंह जूरैल, 19 से पूनम बधौतिया पत्नी शिवकुमार, 20 से वरुण गौतम, 21 से गायत्री बघेल पत्नी राकेश बघेल, 22 से तरन्नुम जहां उर्फ बबली गहलौत पत्नी राजाबाबू, 23 से नीलम सेंगर पत्नी रनवीर सिंह व वार्ड 24 से निर्वल देवी पत्नी प्रमोद कुमार शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी