कोई लाभार्थी योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए

हाथरस से पुलिस लाइंस में आयोजित समारोह में बोलीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 02:13 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 02:13 AM (IST)
कोई लाभार्थी योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए
कोई लाभार्थी योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए

जागरण संवाददाता, हाथरस : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि पूरे देश में महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा रहा है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। सरकारी योजनाओं को लाभ हर लाभार्थी को हर हाल में मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शासन का मुख्य उद्देश्य यह है कि शासन की योजनाओं के माध्यम से जन-जन को लाभ प्राप्त हो, जिसके लिए पूरे देश में समूहों का गठन किया जा रहा है। महिलाओं के समूहों का गठन कर आत्मनिर्भरता वाले कार्य प्रारंभ कराने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं को घरों से निकलने नहीं दिया जाता था। घर से निकलने से ही सोच में परिवर्तन होता है, जिससे पारिवारिक विकास में वृद्धि होती है। शासन और प्रशासन की मंशा के अनुरूप समय-समय पर कैंप लगाकर पात्रता की औपचारिकताओं को पूरा करते हुए लाभ दिलाना सुनिश्चित करें जिससे कि शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को समय से दिया जा सके।

सांसद ने किया स्वागत : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का यहां पहुंचने पर डीएम, एसपी और भाजपा सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने उनकी अगुवाई की। सांसद ने पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। राज्यपाल ने पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में प्रशानिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की और दिशा-निर्देश दिए। यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश राठौर भी मौजूद रहे। राज्यस्तर पर योगासन की

प्रतियोगिता 26 फरवरी को

संसू, सासनी : खेल एवं युवा मंत्रालय के बैनर तले नेशनल योगासन स्पो‌र्ट्स फेडरेशन की प्रदेश इकाई द्वारा राज्य स्तर पर 26 फरवरी को योगासन प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया जाएगा। परिणाम 15 मार्च को घोषित होंगे। प्रदेश योगासन स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह व महासचिव रोहित कौशिक ने बताया कि जिला प्रभारी योगाचार्य सुमित कुमार सिंह से मोबाइल नंबर 962977 85 77 पर जानकारी ली जा सकती है।

chat bot
आपका साथी