हर्षोल्लास से मनाया गया नव संवत्सर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया नव वर्ष के आगमन पर प्रकृति में होने वाले परिवर्तनों के बारे में बताया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 04:09 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 04:09 AM (IST)
हर्षोल्लास से मनाया गया नव संवत्सर
हर्षोल्लास से मनाया गया नव संवत्सर

टीम जागरण, हाथरस : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से जनपद में वर्ष प्रतिप्रदा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सासनी, सादाबाद, मुरसान, सिकंदराराऊ, हाथरस नगर में विभिन्न शाखाओं पर वर्ष प्रतिप्रदा उत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया हिदू नव वर्ष

सासनी कस्बा के रामलीला मैदान में हुए कार्यक्रम में स्वयं सेवकों का मार्गदर्शन किया गया। नव वर्ष के आगमन पर प्रकृति में होने वाले परिवर्तनों के बारे में बताया गया। वर्ष प्रतिपदा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दिवस पर विभिन्न महान विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही उनकी ओर से कराए गए कार्यों के बारे में बताया। इस अवसर में विभाग प्रचारक इंद्रहास, जिला संघ चालक सुखपाल, कार्यक्रम अध्यक्ष संजय सेंगर, जिला सेवा प्रमुख आलोक पचौरी, जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख विपिन गौड़, नगर संघ चालक राजेंद्र जैन, रणधीर सिंह, योगेश त्रिवेदी, रूपेश उपाध्याय, ध्रुव शर्मा, विद्यानिवास, तरुण, योगेश शर्मा, नगर प्रचारक कन्हैया प्रमुख रूप से मौजूद थे। भारतीय संस्कृति सर्वव्यापी

सिकंदराराऊ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में नव संवत 2078 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्रज प्रांत के प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला ने भारतीय संस्कृति के विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सर्वव्यापी है। आज हिदू नव वर्ष के साथ ही संघ चालक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन भी है। इस मौके पर ब्रजकिशोर सराफ, तहसील प्रचारक घनश्याम आर्य, प्रवीण सागर, वरुण, पारस, रामप्रताप, निशांत, प्रदीप सुभाष मौजूद रहे। प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में मनाया नव संवत्सर

जासं, हाथरस : प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन डॉ. पीपी सिंह ने भारत माता के छवि चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ बात यह है कि आज के दिन डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार का भी जन्मदिवस भी है। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. केके सिंह, शिक्षक डॉ. पुनीत अग्निहोत्री, डॉ. अभिनव ने भी विचार व्यक्त किये। इस मौके पर डॉ. आरके सिंह, डॉ. मीनेश सिंह, डॉ. भरत शर्मा, डॉ. विवेक अवस्थी, डॉ. निधी, डॉ. अनिल, डॉ. कुसुम, डॉ. ज्योति, डॉ. रीता, डॉ. ब्रज किशोर, डॉ. मनीष, डॉ. भानु उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी