आठ दिन से गांव में ठहरा हुआ था मुख्य आरोपित

पत्नी व छह माह की बेटी को लेकर नौजरपुर में मौसे की यहां आया था पीड़िता के घर व गली के लगातार काट रहा था चक्कर स्वजन थे परेशान।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 01:44 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 01:44 AM (IST)
आठ दिन से गांव में ठहरा हुआ था मुख्य आरोपित
आठ दिन से गांव में ठहरा हुआ था मुख्य आरोपित

संस, हाथरस: किसान हत्याकांड का मुख्य आरोपित गौरव शर्मा आठ दिन से अपनी मौसी के घर गांव नौजरपुर में रह रहा था। उसके साथ छह माह की बेटी व पत्नी भी थी। गौरव कई बार अमरीश के घर के इर्द-गिर्द घूमते हुए देखा गया था। जिसकी वजह से स्वजन भी दहशत में थे।

किसान के परिवार की एक युवती के साथ करीब ढाई साल पूर्व छेड़छाड़ के मामले में जेल जाने वाला गौरव शर्मा काफी शातिर है। मुकदमे के बाद गांव में अपनी मौसी के घर आना कुछ कम किया था, लेकिन आठ दिन पूर्व आरोपित अपनी पत्नी व छह माह की बेटी के साथ गांव में आया था। मृतक किसान के स्वजन का आरोप है कि जबसे गौरव गांव आया था, उसी दिन से पूरा परिवार दहशत में था और किसी अनहोनी को लेकर परेशान था। आरोपित लगातार गली व घर के आसपास चक्कर काट रहा था। मंदिर पर गौरव की पत्नी व किसान की बेटियों के बीच विवाद भी हुआ। अमरीश शर्मा ने कहा था कि वह शांत हैं, इसका मतलब यह नहीं कि वह कमजोर हैं। इसके कुछ घंटे बाद गौरव ने साथियों के साथ अमरीश को मौत के घाट उतार दिया। फेसबुक प्रोफाइल पर दिख रही दबंगई

संस, हाथरस : गौरव कितनी दबंग प्रवृत्ति का है, इसका अंदाजा उसकी फेसबुक प्रोफाइल को देखकर लगाया जा सकता है। फेसबुक आइडी पर उसने दर्जनों तस्वीरें अलग-अलग असलहों के साथ पोस्ट की हैं। असलहों से अपना रसूख दिखाता था। बाइकों, गाड़ियों पर बैठकर असलहों का प्रदर्शन करना उसकी फितरत थी। उसके कई फोटो वायरल हो रहे हैं। गौरव सौंगरा का पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। न ही किसी पद पर रहा है। भाजपा नेताओं के साथ भी इसके फोटो इंटरनेट मीडिया पर हैं। हम घटना की कड़ी निदा करते हैं। दोषियों की सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए।

गिरीश यादव, सपा जिलाध्यक्ष अलीगढ़

chat bot
आपका साथी