जनपद को किया अलर्ट, सीमाओं पर की चेकिग

प्रियंका के आने की खबर से प्रशासन ने दिखाई सख्ती नेताओं की आवाजाही रोकने के लिए प्रशासन का फैसला

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 04:22 AM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 04:59 AM (IST)
जनपद को किया अलर्ट,  सीमाओं पर की चेकिग
जनपद को किया अलर्ट, सीमाओं पर की चेकिग

जागरण संवाददाता, हाथरस: बिटिया की मौत के बाद पूरे जनपद को अलर्ट कर दिया गया है। जगह-जगह फोर्स की तैनाती के बाद जनपद की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सूचनाएं मिल रही थीं कि राजनीतिक दल के बड़े नेता हाथरस के बूलगढ़ी आ सकते हैं, इसलिए प्रशासन को सीमाएं सील करने का निर्णय लेना पड़ा।

मंगलवार को सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता की मौत के बाद सियासी दलों की हलचल अचानक बढ़ गई थी। बुधवार की सुबह हाथरस में हुए बवाल के बाद आसपास के जनपदों से राजनीतिक दलों के नेताओं के आने की संभावनाओं के कारण पुलिस प्रशासन ने जनपद की सीमाएं सील करने का निर्णय लिया। उधर, प्रियंका गांधी के हाथरस आने की खबरें मिलने के बाद प्रशासन ने बैरियरों पर सघन चेकिग शुरू करा दी। एसपी विक्रांत वीर के अनुसार पूरे जनपद को अलर्ट कर दिया है। तमाम प्वाइंट पर फोर्स की तैनाती की गई है। जनपद की सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी गई है। पुलिस के अनुसार अलीगढ़ रोड पर हनुमान चौकी, सिकंदराराऊ में अगसौली, मुरसान में कंचना फाटक, एटा रोड, आगरा रोड पर बरौस, जलेसर रोड पर मिर्जापुर के पास हैं।

सासनी : बुधवार को जनपद की सीमा स्थित चौकी हनुमान पर बैरियर लगाकर एसडीएम राजकुमार यादव एवं प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कौशिक के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। चेकिग देर शाम तक चलती रही।

chat bot
आपका साथी