संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

सहपऊ क्षेत्र के गांव मानिकपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 04:25 AM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 04:25 AM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता  की मौत, दहेज हत्या का आरोप
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

संसू, हाथरस : सहपऊ क्षेत्र के गांव मानिकपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके वालों ने अतिरिक्त दहेज की खातिर हत्या का आरोप ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

गांव धनुआ की नगरिया थाना इगलास (अलीगढ़) निवासी रामप्रकाश ने अपनी बेटी कमलेश की शादी चार साल पूर्व मानिकपुर निवासी युवक से की थी। आरोप है कि कुछ समय बाद ही उनकी बेटी को उसके ससुरालीजन व पति दहेज में बुलेट और रुपयों की मांग को लेकर परेशान करने लगे। बेटी के साथ गाली गलौज और मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देते रहते थे। रविवार को विवाहिता की मौत की सूचना पर कोहराम मचा। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। मृतका के पिता रामप्रकाश ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को मार देने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सहपऊ कोतवाल मनोज कुमार का कहना है कि दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। विवाहिता ने फंदे पर लटककर दी जान

संवाद सहयोगी, हाथरस : कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित गांव गिजरौली में विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दे दी।

सादाबाद के सलेमपुर निवासी स्वाति की शादी दो साल पूर्व गिजरौली निवासी अश्वनी उपाध्याय के साथ हुई थी। रविवार दोपहर को विवाहिता ने कमरे में फांसी लगा ली। इसकी जानकारी होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से उतारा। उपचार के लिए पहले निजी अस्पताल व बाद में जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर अरविद राठी का कहना है कि विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। स्वजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।

chat bot
आपका साथी