बाजारों में तिरंगे की बहार

गणतंत्र दिवस को लेकर हर तरफ धूम रही। सभी इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास व जोश के साथ मनाने की तैयारी में हैं। इस पर्व को लेकर बाजार भी सज गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 12:57 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 12:57 AM (IST)
बाजारों में तिरंगे की बहार
बाजारों में तिरंगे की बहार

संस, हाथरस : गणतंत्र दिवस को लेकर हर तरफ धूम रही। सभी इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास व जोश के साथ मनाने की तैयारी में हैं। इस पर्व को लेकर बाजार भी सज गए हैं। बाजारों में झंडे के साथ सजावट का सामान खरीदने के लिए सोमवार को बाजार में आए ग्राहकों से रौनक रही।

वैश्विक महामारी कोरोना के चलते शारीरिक दूरी बनाए रखने के साथ शैक्षिक संस्थानों, सरकारी और गैर सरकारी संगठन तैयारियों पर जुटे हैं। बाजार भी देशभक्ति के रंग में पूरी तरह सज गया है। झंडा, टोपी, टी-शर्ट, बैंड व सजावट के सामान समेत अन्य उत्पादों से बाजार गुलजार थे। खरीदारी के लिए दिनभर बाजारों में ग्राहकों के चलते रौनक बनी रही। इसमें कमला बाजार, बागला मार्ग, बेनीगंज, घंटाघर सहित कई बाजारों में दुकानें पर देशभक्ति दर्शाने वाले उत्पादों से सजी हुई थीं। इनका कहना है

इस बार गणतंत्र दिवस पर बाजारों में ग्राहक कम दिख रहे हैं। स्कूलों के बंद रहने से भी सामान की खरीदारी कम हो रही है। दुकानों में सजावट का सामान रखा है।

-पवन ठाकुर, दुकानदार गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है। इस पर झंडा, बैंड, बैज सहित अन्य सजावट के सामान की खूब बिक्री होती है। कोरोना के चलते यह इस बार बिक्री कम हो गई है।

-पवन रावत, दुकानदार

राहगीरो को बांटे गए निश्शुल्क झंडे

संस,हाथरस: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण संरक्षण संगठनके बैनर तले भारतीय जनता पार्टी शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में प्लांटेबल सीड्स फ्लैग का निशुल्क वितरण शहर के कई बाजारों में किया गया। इसमें अध्यक्ष प्रेम पोद्धार, अभिषेक रंजन आर्य, सुनीत आर्य, अर्जुन बाल्मीकि, कृष्णमुरारी वाष्र्णेय, सारांश टालीवाल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी