हरियाली के लिए कई संगठनों ने लगाए पौधे

तीसरे दिन शहर से देहात तक रोपे गए 967 पौधे जनप्रतिनिधियों के साथ जुटे सामाजिक संगठन।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Jun 2021 05:50 AM (IST) Updated:Tue, 29 Jun 2021 05:50 AM (IST)
हरियाली के लिए कई संगठनों ने लगाए पौधे
हरियाली के लिए कई संगठनों ने लगाए पौधे

संवाद सहयोगी, हाथरस : जिले को हरा-भरा रखने के लिए दैनिक जागरण की ओर से 'एक पौधा जिदगी के लिए' पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत तीसरे दिन सोमवार को शहर से लेकर देहात तक पौधारोपण किया गया। वन संपदा को बढ़ाने के लिए लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को जिलेभर में 967 पौधे रोपे गए।

'आओ मिलकर रोपें अच्छे पौधे', अभियान दैनिक जागरण द्वारा चलाया जा रहा है। इसमें तीसरे दिन सोमवार को शहर से लेकर देहात तक कई जगह पौधारोपण किया गया।

इस अभियान के तहत मुरसान क्षेत्र के गांव करील जटोई में ग्राम प्रधान सुखवीर सिंह व पूर्व प्रधान शिवकुमार ने करीब 310 पौधों का रोपण किया गया। सड़क के किनारे, पोखर, ग्राम पंचायत की जमीन पर जामुन, पाखर, पीपल सहित कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इसके अलावा कोतवाली में प्रभारी शिवकुमार शर्मा के नेतृत्व में 40 व ब्लाक रोड पर चेयरमैन रजनीश कुशवाहा, राजीव कुमार सर्राफ, मोहित कुमार, शमीम खान सहित कई लोगों ने 60 पौधे लगाए। अभियान में आगे आए

हिदुत्ववादी संगठन

विश्व हिदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर में गोशाला रोड, अटलटाल बगीची और नगला सड़क पर करीब 40 पौधों का रोपण किया। इसमें मनोज वाष्र्णेय, रमेश चंद्र, कैलाश कूलवाल, अंशू पहलवान, योगेश राठौर मौजूद रहे। वहीं अंतरराष्ट्रीय हिदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से शहर में धन्नालाल का बाग, चक्की बाजार व अन्य स्थानों पर 40 पौधे लगाए गए। इसमें पंकज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल,पीके अग्रवाल, मनीष मौजूद रहे। विभिन्न संगठनों ने रोपे 325 पौधे

संसू, सिकंदराराऊ : भाईचारा सेवा समिति की ओर से 125 पौधे लगाए गए। इसमें महेश यादव संघर्षी, हरपाल सिंह यादव, आनंद वर्मा मौजूद रहे। अहिल्याबाई लोक कल्याण परिषद ने सार्वजनिक स्थलों पर 100 पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इसमें आदित्य बघेल, नीरज बघेल, रूपेंद्र बघेल, सुरेश सिंह एडवोकेट, विजय कुमार उपाध्याय एडवोकेट, विशाल सिसोदिया शामिल रहे। नगर पालिका के सभासदों ने कैनाल रोड पर 100 पौधे रोपे। इसमें मनोज पंडित, मुकुल गुप्ता, समी अख्तर, अभिषेक वाष्र्णेय, रामदास वाल्मीकि मौजूद थे। 152 पौधों से आएगी हरियाली

संसू, सादाबाद : आओ रोपें अच्छे पौधे के तहत गांव नगला परसू में त्यागी कृषि फार्म तथा कई मंदिरों में प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना द्वारा पीपल, कंजी, नीम के 152 पौधे रोपे गए। इसमें राधेश्याम त्यागी, गौरव त्यागी उर्फ अंकित, रहीश कुरैशी, दिनेश वाष्र्णेय उर्फ डैनी, सारांश गर्ग, प्रवीण गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिले में हरियाली लाएंगे 25 लाख से अधिक पौधे

संस, हाथरस : जिले में वनावरण का क्षेत्र बढ़ाने के लिए वन विभाग द्वारा वन महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत एक से सात जुलाई तक विशेष अभियान चलाकर पौधारोपण किया जाएगा। इसमें वन विभाग सहित करीब 25 अन्य विभाग 25 लाख से अधिक पौधों का रोपण करेंगे। इसके लिए वन विभाग को करीब 80 फीसद विभागों के इनडेंट मिल चुके हैं। प्रभागीय वनाधिकारी वीके सिंह ने बताया कि पौधारोपण के लिए गड्ढे तैयार करा दिए गए हैं। उनमें पौधों का रोपण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी