बेटों को भी संस्कारवान बनाएं : निर्मला

कल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरूकता शिविर का आयोजन प्रार्थनापत्रों पर तत्काल कार्यवाही किए जाने को निर्देशित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 04:20 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 04:20 AM (IST)
बेटों को भी संस्कारवान बनाएं : निर्मला
बेटों को भी संस्कारवान बनाएं : निर्मला

जासं, हाथरस : हाथरस तहसील के सभागार में महिला जन सुनवाई के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने कहा कि बेटियों के साथ-साथ बेटों को भी संस्कारवान बनाएं।

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से आयोजित जन सुनवाई में कुल 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त किए गए, जिनमें से दो प्रार्थना पत्र महिला उत्पीड़न, तीन जमीन, दो आवास तथा एक-एक विद्युत विभाग, राशन विभाग, शौचालय व पेंशन से संबंधित थे। कार्यक्रम में जन सुनवाई के पश्चात सभी विभागों की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं के हितार्थ संचालित योजनाओं को धरातल तक लाने तथा जन-जन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

सदस्य ने स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार की परिकल्पना पर विशेष बल दिया तथा मिशन शक्ति के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से नारी स्वावलंबन के विषय में विस्तार से बताया। साथ ही बताया कि आज महिलाओं को पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने के साथ ही हर स्तर पर जागरूक होने आवश्यकता है। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में एकल नारी की भी समाज में बहुत मजबूत स्थिति है।

पुलिस विभाग में महिलाओं की समस्या महिला अधिकारियों द्वारा ही सुनी जाती है जिससे समस्त महिलाएं न्याय के लिए नि:संकोच थानों में जाकर शिकायत कर रही हैं। हमें यह प्रयास करना है कि जानकारी के अभाव में कोई भी पात्र महिला या बालिका किसी भी सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। साथ ही हमें बेटियों के साथ बेटों को भी संस्कारवान बनाने की आवश्यकता है जिससे कि सामाजिक विसंगति को दूर किया जा सके। सीओ सिटी रुचि गुप्ता ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान पर विशेष प्रकाश डाला।

जिला प्रोबेशन अधिकारी डीके सिंह ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं पीएम केयर्स के विषय में विस्तार से बताते हुए उपस्थित महिलाओं से समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का समुचित प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित निराश्रित पेंशन योजना, 181 महिला हेल्पलाइन, वन स्टाप सेंटर, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, नारी सम्मान योजना, कन्या सुमंगला योजना की जानकारी प्रदान की।

chat bot
आपका साथी