बाजारों में धूम मचा रही महाराष्ट्र की ज्वेलरी

ाकरवा चौथ के लिए जमकर हो रही खरीदारी पेंट बर्तन किराना कपड़े वालों पर के यहां भीड़।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 01:19 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 01:19 AM (IST)
बाजारों में धूम मचा रही महाराष्ट्र की ज्वेलरी
बाजारों में धूम मचा रही महाराष्ट्र की ज्वेलरी

संवाद सहयोगी, हाथरस : दीपावली को लेकर बाजार सज गए हैं। इससे पहले करवा चौथ का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। बाजार में इन दिनों नोज पिन का क्रेज अधिक दिख रहा है। परंपरागत सोने व चांदी से हटकर फैंसी ज्वेलरी महिलाओं को अधिक भा रही है। आर्टीफिशियल ज्वेलरी की दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है।

साल में एक बार आने वाला करवा चौथ पर्व सुहागिनों के लिए विशेष महत्व रखता है। यह पर्व इस बार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस पर्व को मनाने के लिए सुहागिनें सोलह श्रृंगार कर पूजा करती हैं।

बाजारों में सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। इस बार सोने व चांदी से हटकर फैंसी ज्वेलरी को अधिक तवज्जो दी जा रही है। ज्वेलरी में सबसे अधिक डिमांड नोज पिन की है। यह ज्वेलरी दिल्ली, मुरादाबाद, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान आदि से मंगाई जाती है। आपके लुक में चार चांद लगा

देगी महाराष्ट्रियन नोज पिन

लगता है पुरानी परंपरा ही नए अंदाज में फिर से चलन में दिख रही है। नोज पिन परंपरा का ही बदला हुआ रूप है। इस नोज पिन को लगाने से लुक आकर्षक लगने लगता है। इसका क्रेज बालीवुड नायिका सोनाक्षी सिन्हा के पहनने से बढ़ा है। डिफरेंट लुक पाने के लिए नोज पिन को चेहरे की बनावट के अनुसार ही पहना चाहिए। यह कई तरह की डिजाइनों में दुकानों पर उपलब्ध हैं। खो जाए तो गम नहीं, चोरी होने का डर नहीं

सोने व चांदी से इतर आर्टीफिशियल ज्वेलरी का चलन बढ़ रहा है। इनमें सबसे अधिक पसंद चौकर, रिग, चूड़ा, कंगन, नेकलेस, पायजेब, ब्रेसलेट, मंगलसूत्र सहित सभी प्रकार की ज्वेलरी उपलब्ध है। इसे मेटल व ब्रास से मिश्रित धातुओं से बनाया जाता है। पालिस कर इसे आकर्षक लुक दिया जाता है। इसके खोने व चोरी होने का भी कोई डर नहीं रहता। आर्टीफिशियल ज्वेलरी के दाम

ज्वेलरी, कीमत

मुंबई चौकर, 600- 5000

रिग, 130- 300

नोज पिन, 150- 800

मुंबइया गजरा, 200-600

कंगन, 350-1000

इनका कहना है-

श्रृंगार में ज्वेलरी बहुत जरूरी है। पर्वाें को लेकर बाजारों में ज्वेलरी की खरीदारी की जा रही है। अब आर्टीफिशियल ज्वेलरी का महत्व बढ़ गया है। इसे अधिक पसंद किया जा रहा है।

-तनुजा, ग्राहक आर्टीफिशियल ज्वेलरी का चलन पुराना है। यह ज्वेलरी सभी के बजट में आसानी से फिट हो जाती है। करवा चौथ पर सबसे अधिक इसकी खरीदारी होती है।

-गोविद, दुकानदार

chat bot
आपका साथी