मनचलों को सबक सिखाने के लिए किया जागरूक

मिशन शक्ति कार्यक्रम के जरिए पिछले कई दिनों से बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है ताकि महिलाओं व बेटियों पर होने वाले उत्पीड़न के मामलों में कमी आ सके। गुरुवार को सरस्वती इंटर कॉलेज व नेहरू स्मारक भगवानदास इंटर कॉलेज मेंडू में कार्यक्रम हुए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 01:39 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 01:39 AM (IST)
मनचलों को सबक सिखाने के लिए किया जागरूक
मनचलों को सबक सिखाने के लिए किया जागरूक

संस, हाथरस : मिशन शक्ति कार्यक्रम के जरिए पिछले कई दिनों से बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है, ताकि महिलाओं व बेटियों पर होने वाले उत्पीड़न के मामलों में कमी आ सके। गुरुवार को सरस्वती इंटर कॉलेज व नेहरू स्मारक भगवानदास इंटर कॉलेज मेंडू में कार्यक्रम हुए।

सरस्वती इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सत्यभान गुप्ता ने की। इंस्पेक्टर कोतवाली सदर व शिक्षकों ने बालिकाओं को आत्मरक्षा करने के बारे में बारीकी से जानकारी दी। हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बालिकाओं को बताया गया। इसके साथ ही नेहरू स्मारक भगवान दास इंटर कॉलेज मेंडू में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मनोज कुमार राजपूत ने की। नारी सम्मान, नारी सशक्तीकरण, नारी उत्थान आदि बिदुओं विमल कुमार शर्मा, संरक्षण अधिकारी महिला कल्याण विभाग एवं अनामिका सिंह, अधिशासी अधिकारी व एसआइ अमित कुमार ने बालिकाओं को संबोधित किया। संचालन ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत व अध्यापक डॉ.गणेश चंद्र वशिष्ठ ने किया। गौरव पाठक, दुष्यंत वर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी