धूमधाम से निकली मां काली की शोभायात्रा

जिले में दुर्गा नवमी पर मां काली की शोभायात्रा कई जगह निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 03:16 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 03:16 AM (IST)
धूमधाम से निकली मां  काली की शोभायात्रा
धूमधाम से निकली मां काली की शोभायात्रा

संवाद सहयोगी, हाथरस : जिले में दुर्गा नवमी पर मां काली की शोभायात्रा कई जगह निकाली गई। शहर में शोभायात्रा का शुभारंभ अंगूमल की धर्मशाला से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली। काली मां के साथ लाल, काल व श्वेत भैरव भी चल रहे थे। शहर में प्रमुख स्थानों पर शहर में काली ने भैरव के साथ प्रदर्शन किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर व पूजा करके शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इसमें रामलीला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। काली का मेला शुक्रवार को भी शहर में निकाला जाएगा। हसायन में परंपराओं का पालन

संसू, हसायन : दुर्गा नवमी के दिन परंपरागत तरीके से मां काली की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बाजारों में भ्रमण करती हुई दाऊजी मंदिर पर आकर समाप्त हुई। घरों में पूजा करते हुए कन्या लांगुरा जिमाए गए। प्रसाद का वितरण भी किया गया। घरों में जिमाए कन्या लांगुरा

संसू, सहपऊ : कस्बा एवं देहात में दुर्गा नवमी पर भद्रकाली मां सहित सभी मंदिरों में जलाभिषेक किया गया। घरों में भी पूजा-अर्चना करते हुए कन्या-लांगुरा जिमाए गए। जगह-जगह प्रसादी का वितरण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिरों पर पुलिस तैनात रही। देवी मंदिरों में जागरण व फूल बंगला के आयोजन किए गए। ग्राम सचिवालय भवन के

लिए हुआ भूमि पूजन

संसू, सासनी : कस्बे में दुर्गा नवमी का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। घरों में पूजा-अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया। गांव सिर्घर में गुरुवार को ग्राम सचिवालय निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इसमें पवन शर्मा, प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया सिंह तोमर, कोमल तोमर, मनोज तोमर, जगवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी