10 मई तक लाकडाउन में सुबह चार घंटे परचून दुकानों को छूट

किराना के अलावा दूध सब्जी की दुकानें भी सुबह चार घंटे खुलेंगी पहले गुरुवार सुबह सात बजे तक ही था लाकडाउन अब अवधि बढ़ाई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 04:48 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 04:48 AM (IST)
10 मई तक लाकडाउन में सुबह चार घंटे परचून दुकानों को छूट
10 मई तक लाकडाउन में सुबह चार घंटे परचून दुकानों को छूट

जासं, हाथरस : प्रदेश और देश में कोरोना बेकाबू होने पर योगी सरकार ने कड़ी पाबंदियां लगाई हैं। गुरुवार की सुबह सात बजे खुलने वाले बाजारों में अब लॉकडाउन 10 मई की सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। अलबत्ता सुबह सात से 11 बजे तक किराना की दुकानों के अलावा दूध, सब्जी की दुकानों को छूट दे दी गई है। मेडिकल स्टोर को पहले से ही छूट मिली है।

कोरोना के कहर को देखते हुए लॉकडाउन और नाइट क‌र्फ्यू जैसी कड़ी पाबंदियां लगाई गई थीं, मगर इसके बाद भी संक्रमण की रफ्तार नहीं थमी। रोजाना पुलिस चालान कर जुर्माना वसूल रही है मगर लोग बाज नहीं आ रहे। लगातार कोरोना के केसों में इजाफा होता जा रहा है। प्रदेश सरकार को अब दस मई तक लॉकडाउन लागू करना पड़ा। इस बार लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवा से जुड़े लोगों की आवाजाही की इजाजत होगी। क्या खुलेगा और कहां रहेगी पाबंदी

मेडिकल स्टोर, किराना की दुकानें और दूध-सब्जी छोड़कर सभी दुकानें और सेवाएं बंद रहेंगी।

रेस्टोरेंट खुलेंगे, लेकिन सिर्फ होम डिलीवरी की इजाजत होगी।

प्रिट और इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मी वैध आइडी कार्ड के साथ आ-जा सकेंगे।

गर्भवती और रोगियों को चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने की अनुमति रहेगी। सहालग में भी घट गई रोडवेज की कमाई

संस, हाथरस : सहालग में भी रोडवेज की कमाई नहीं हो रही है। यात्रियों के नहीं मिलने से रोडवेज को प्रतिदिन करीब पांच लाख रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है।

वैश्विक महामारी कोरोना में लोगों की आवाजाही रोकने के लिए लाक डाउन लगा दिया गया है, पर जरूरी कार्य से जाने वालों को सहुलियतें देने के लिए रोडवेज की बसों को संचालन जारी रखा गया है। लोगों को एक शहर से दूसरे शहर को जरूरी कार्यवश जाना भी पड़ रहा है। सहालग भी चल रहा है। यात्रियों को यातायात की सुविधा का होना बहुत जरूरी है। रोडवेज ने अपनी बसों का संचालन सुबह चार बजे से लोगों के लिए कर रखा है। इसको सैनिटाइज व मास्क लगाने के साथ ही यात्रियों को प्रवेश दिया जा रहा है।

बसों को रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों के इंतजार में दो से तीन घंटे तक खड़ा रहना पड़ रहा है। दो चार यात्रियों को लेकर बसें निकल रही हैं। रास्तें में भी बसों को यात्री नहीं मिल रहे हैं। आगरा, अलीगढ़, मथुरा, सिकंदराराऊ सहित सभी रूटों पर यात्रियों संख्या कम हो गई है। डिपो प्रभारी बीरी सिंह ने बताया करीब पांच लाख रुपये प्रति दिन का घाटा रोडवेज को उठाना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी