सत्य मार्ग पर चलकर पूरे जगत में प्रभु यीशु ने फैलाया प्रकाश

पादरी दिनेश सहाय ने करीब 20 साल हाथरस में दी सेवाएं अब सेंट मार्क चर्च में पास्टर के रूप में सेवाएं देंगे संजय।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 12:52 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 12:52 AM (IST)
सत्य मार्ग पर चलकर पूरे जगत  में प्रभु यीशु ने फैलाया प्रकाश
सत्य मार्ग पर चलकर पूरे जगत में प्रभु यीशु ने फैलाया प्रकाश

संवाद सहयोगी, हाथरस : प्रभु यीशु मसीह ने सत्य के मार्ग पर चलकर पूरे जगत में प्रकाश फैलाने का कार्य किया। ठीक उसी तरह हमें भी बुराइयों को त्यागते हुए सत्य मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। बिना भेदभाव के किया गया सेवा कार्य प्रभु की सच्ची सेवा है।

यह उद्गार अलीगढ़ रोड स्थित सेंट मा‌र्क्स चर्च में आयोजित विदाई समारोह में पास्टर व डायसिस आफ आगरा डीन दिनेश कुमार सहाय ने अपना स्थानांतरण होने पर मसीह वचन देते हुए व्यक्त किए। वहीं सेंट मार्क चर्च की कलीसिया की ओर से विदाई समारोह में पास्टर दिनेश कुमार सहाय को कलीसिया सचिव अजय राज, खजांची ओमप्रकाश, अनुरोध लाल, पिकू प्रसाद, राहुल शेख, सुनीता, सर्वेश, पिकी, श्लेक चंद बाबूजी एवं समस्त कमेटी द्वारा बुके व प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। पास्टर द्वारा किए गए कार्यों की कलीसिया ने सराहना की। इसमें इसमें राजकुमार, एडविन, वीरू, रिकू, अंकित, सुनीता दास, कंचन मसीह, सुधा सिंह, राजीव राज, रोबट, विनय काका, जयमाला, शैलेन्द्र, मोनिका, शशिबाला, रोहित दिलसुख, प्रकाश मास्टर, अर्जुन मौजूद रहे। अब सेंट मार्क चर्च के

डीन होंगे संजय पांडे

पास्टर दिनेश कुमार सहाय का मसीह सेविकाई में अभिषेक 1993 में हुआ था। उसके बाद उन्होंने फर्रूखाबाद के सिटी चर्च, अलीगढ़ चर्च, देहरादून के मारिसन चर्च में सेवाएं दीं। उन्होंने जून 1999 में हाथरस के सेंट मा‌र्क्स चर्च की सेवा शुरू की। डायसिस आफ आगरा द्वारा 2013 में उनको डीन की उपाधि से नवाजा गया। दिनेश कुमार सहाय अब खुर्जा के प्रार्थना भवन में अपनी सेवाएं देंगे। उनकी जगह अब हाथरस में डीन संतोष पांडे उपस्थित रहेंगे।

chat bot
आपका साथी