पर्यावरण संतुलन से ही बचेगा जनजीवन, खूब लगाएं पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस पर सरकारी संस्थाओं के अलावा सामाजिक राजनैतिक व शैक्षिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पौधारोपण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 12:24 AM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 12:24 AM (IST)
पर्यावरण संतुलन से ही बचेगा जनजीवन, खूब लगाएं पौधे
पर्यावरण संतुलन से ही बचेगा जनजीवन, खूब लगाएं पौधे

संवाद सहयोगी,हाथरस: विश्व पर्यावरण दिवस पर सरकारी संस्थाओं के अलावा सामाजिक, राजनैतिक व शैक्षिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पौधारोपण किया गया। पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए सभी ने वृक्षों का संरक्षण करने व हर साल पौधारोपण करने का संकल्प लिया।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में 'वामा सारथी नर्सरी' की स्थापना कर उसमें पौधारोपण किया। एक गोष्ठी का आयोजन नगर पालिका में किया गया। इसका शुभारंभ पौधारोपण करते हुए चेयरमैन आशीष शर्मा ने किया। इसमें ईओ डा. विवेकानंद गंगवार, गोपाल चतुर्वेदी, विद्यासागर विकल, नेचर व‌र्ल्ड संस्था के पदाधिकारी मौजूद थे।

पर्यावरण संरक्षण के लिए संघ और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने घर पर परिवार के साथ यज्ञ किया।

भारत विकास परिषद द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर में पौधारोपण किया। सदर तहसील में पौधारोपण के दौरान तहसीलदार प्रवीण शर्मा, नायब तहसीलदार नीरज, जय शर्मा मौजूद थे। सारथी फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा बस स्टैंड पर पौधारोपण व रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया। परसारा में प्रधान मनोज सिसोदिया एडवोकेट व पत्नी पूर्णिमा सिसोदिया ने पौधों का वितरण हवन यज्ञ किया। सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल में पौधारोपण किया गया।

देहात में भी पौधरोपण

हसायन के संकट मोचन आइटीआइ व संकट मोचन इंटर कालेज अंडौली तथा हनुमान इंटर कालेज हसायन में पौधा रोपण किया गया। सिकंदराराऊ में व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन वाष्र्णेय एवं पूर्व चेयरमैन वर्षा वाष्र्णेय ने अपने टैरेस गार्डन पर पौधों को संरक्षित करते हुए नवीन पौध तैयार की। उत्तर प्रदेश कृषि छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष मुकुल प्रताप चौहान ने कोतवाली परिसर में पौधे रोपित किए। सभासदों द्वारा नगर पालिका परिषद के परिसर में पौधारोपण किया गया। जीएस इंटर कॉलेज में काली माता का मंदिर के समीप हिदुत्ववादी युवाओं द्वारा पौधारोपण किया गया। सासनी में एसडीएम विजय कुमार शर्मा ने कस्बा के बच्चा पार्क में पौधारोपण कर वृक्षों का महत्व लोगों को बताया। इसमें चेयरमैन लालता प्रसाद , ईओ स्वदेश आर्य ने भी पौधा रोपण किया। समामई सविलियंन विद्यालय में स्कांउट गाइड एवं विज्ञान क्लब सासनी के समन्वयक डा. पुष्पेन्द्र सिंह व डा.सतना सिंह ने पौधारोपण किया। बिसावर में प्रधान पति जगवेन्द्र चौधरी ने श्मशानगृह व आइटीआइ कालेज में पौधारोपण किया।

chat bot
आपका साथी