बच्चों को दी सामाजिक एकता व समरसता की सीख

सेंट मेरी पब्लिक स्कूल में संस्कारशाला की एक्टिविटी के तहत कार्यक्रम का आयोजन।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 04:06 AM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 03:05 PM (IST)
बच्चों को दी सामाजिक एकता व समरसता की सीख
बच्चों को दी सामाजिक एकता व समरसता की सीख

संवाद सहयोगी, हाथरस: शहर में गुरुवार को सेंट मेरी पब्लिक स्कूल में संस्कारशाला की पाठशाला का आयोजन किया गया। पाठशाला में विद्यार्थियों ने दैनिक जागरण में सामाजिक एकता व समरसता पर प्रकाशित लेख व कहानी को पढ़ा। पूरे दिन विद्यालय समय में दैनिक जागरण में प्रकाशित लेख के बारे में विद्यार्थी चर्चा करते रहे। संस्था की प्रिसिपल सविता सिंह ने लेख को प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को पढ़कर सुनाया। संदेश सुनने के बाद विद्यार्थियों ने उस पर अमल करने का संकल्प लिया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रकाशित लेख व संस्कारशाला की तारीफ की। पि्रंसिपल सविता सिंह ने कहा कि संस्कारशाला एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से अलग हटकर जानकारी मिलती हैं। विद्यार्थियों में नई सोच पैदा होती है।

प्रकाशित लेख में सामाजिक एकता व समरसता का बीज रोपित किया गया है। इससे देश के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छा शक्ति विद्यार्थियों में आएगी। देश को आगे चलकर युवाओं को ही संभालना है। विद्यार्थियों में देश भक्ति उत्पन्न होगी तो वे सोच सकेंगे कि कैसे देश की सामाजिक एकता व समरसता बचाए रखना है। बोले विद्यार्थी

संस्कारशाला के लेख के माध्यम से कुछ बेहतर सीखने को मिला। ज्ञान बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। सामाजिक एकता व जानकारी मिली।

खुशी वाष्र्णेय दैनिक जागरण की संस्कारशाला में प्रकाशित लेख एक नई प्ररेणा देता है। एक लेख को सुनने के बाद काफी कुछ सीखने को मिला। ऐसे आयोजन समय-समय पर होने चाहिए।

रिद्धव संस्कारशाला का लेख सामाजिक एकता व समरसता के बारे में सिखाता है। सामाजिक एकता के बल पर ही देश और मजबूत होगा और प्रगति के पथ पर तेजी से बढ़ेगा।

गगन भूषण

chat bot
आपका साथी