वकीलों की हड़ताल जारी, वादी परेशान

दिक्कत डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का शुक्रवार को भी रहा धरना-प्रदर्शन बारिश के बाद भी जमे रहे अधिवक्ता न्यायिक कार्य हुआ प्रभावित

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 12:00 AM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 06:08 AM (IST)
वकीलों की हड़ताल  जारी, वादी परेशान
वकीलों की हड़ताल जारी, वादी परेशान

जागरण संवाददाता, हाथरस : थाना मुरसान को वाह्य न्यायालय सादाबाद से जोड़ने के विरोध में जिला एवं सत्र न्यायालय पर अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को भी कलमबंद हड़ताल जारी रही। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने लोक अदालत का बहिष्कार करने का ऐलान किया। अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते लोग परेशान रहे।

जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन धर्मवीर सिंह ताजपुर ने साथी प्रधानों के साथ अधिवक्ताओं के धरने में समर्थन किया। स्वदेशी हिद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मतेंद्र सिंह सिसोदिया ने आंदोलन को समर्थन देते हुए साथ निभाने की बात कही। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शरद कुमार नंदा, युवा जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार ने मुरसान थाने को वाह्य न्यायालय से जोड़ने को गलत बताया।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सारस्वत व सचिव अरविद वशिष्ठ ने बताया कि उन्हें करीब आधा दर्जन संगठनों का समर्थन मिला है। इस मौके पर एल्डर कमेटी प्रमुख लक्ष्मीनारायण शर्मा, आंदोलन प्रमुख जालिम सिंह के अलावा आंदोलन संचालक हितेंद्र सिंह गुड्डू एडवोकेट के अलावा रामकुमार गुप्ता, त्रिलोकी शर्मा, विमल सारस्वत आदि सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी