कृष्णा का शव पहुंचते ही मचा कोहराम, बाजार बंद

जासं, हाथरस : परिजनों ने नम आंखों से शुक्रवार दोपहर बाद दीपेंद्र उर्फ कृष्णा को अंतिम विदाई दी। इससे पहले पोस्टमार्टम हाउस से जब शव चक्की बाजार स्थित घर ले जाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 07:49 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 07:49 AM (IST)
कृष्णा का शव पहुंचते ही  मचा कोहराम, बाजार बंद
कृष्णा का शव पहुंचते ही मचा कोहराम, बाजार बंद

जासं, हाथरस : परिजनों ने नम आंखों से शुक्रवार दोपहर बाद दीपेंद्र उर्फ कृष्णा को अंतिम विदाई दी। इससे पहले पोस्टमार्टम हाउस से जब शव चक्की बाजार स्थित घर ले जाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोग घर पर उमड़ पड़े। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। शोक में डूबे परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता पूरे दिन लगा रहा। शोक के कारण बाजार की दुकानें भी बंद रहीं। अलीगढ़ मेडिकल से

अरविंद आगरा रेफर

हाथरस : कृष्णा की हत्या के मुख्य आरोपित कृष्णा के फूफा अर¨वद की हालत बेहद नाजुक है। पूरे शरीर में कई जगह फ्रैक्चर है। सिर में गहरी चोट है। ज्यादा खून बह जाने से अर¨वद अभी तक होश में नहीं आ सका है। गुरुवार रात उसे जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार शाम परिजन उसे अलीगढ़ से आगरा के एक निजी अस्पताल में ले गए। बार एसो. ने की जल्द

गिरफ्तारी की मांग

हाथरस : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल आंधीवाल ने अधिवक्ता अजेंद्र ¨सह के पुत्र कृष्णा की हत्या के बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी शीघ्र किए जाने की मांग की है। हत्याकांड के विरोध में अधिवक्ता शुक्रवार को कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने बैठक कर यहां एडीजे रहे एसएन त्रिपाठी के निधन पर भी शोक व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी