जिले में आज 30 हजार लोगों को लगाएंगे कोविड के टीके

डीएम ने देर शाम सभी एसीएमओ के साथ की जूम मीटिग की समीक्षा सीडीओ बोले गांव-गांव चलेगा वैक्सीनेशन विभाग करेंगे सहयोग।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 01:15 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 01:15 AM (IST)
जिले में आज 30 हजार लोगों को लगाएंगे कोविड के टीके
जिले में आज 30 हजार लोगों को लगाएंगे कोविड के टीके

जागरण संवाददाता, हाथरस : मंगलवार को पूरे जनपद में बड़े स्तर पर कोविड-19 का टीकाकरण होगा। एक साथ 30 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया है। सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे प्रधानों का सहयोग लेकर टीकाकरण अभियान के लक्ष्य को पूरा कराएं। वहीं डीएम ने टीकाकरण की तैयारियों की समीक्षा जूम एप के जरिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की।

मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर ने बताया कि मंगलवार को बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जाना है। इस संबंध डीएम रमेश रंजन की ओर से देर शाम तैयारियों की समीक्षा की गई और कहा गया कि अभियान में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में गांव-गांव अभियान के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना है। इसमें प्रधानों का सहयोग सबसे ज्यादा अपेक्षित है। तैयारियों के संबंध में समीक्षा करते हुए डीएम ने स्वास्थ्य विभाग से तैयारियों के बारे में बिदु वार समीक्षा की। डीएम को जानकारी दी गई कि टीकाकरण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरकार के निर्देश हैं कि तीसरी लहर से पहले टीकाकरण का काम पूरा हो जाना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही होने पर अफसर जिम्मेदार होंगे। सीधे जवाबदेही जिले पर बैठे अफसरों की होगी। बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर तो दें : मोनिका जासं, हाथरस : महिला शक्ति केंद्र टीम ने विकासखंड हाथरस की ग्राम पंचायत अल्लेहपुर चुरसैन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत घरेलू महिलाओं को अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन कर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने निराश्रित महिला पेंशन योजना, 181 महिला हेल्पलाइन, वन स्टाप सेंटर, बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, स्पांसरशिप, फास्टर केयर योजनाओं के विषय में बताया। महिलाओं से उनकी विभिन्न समस्याओं की जानकारी लेकर समाधान भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बेटे एवं बेटी में कोई अंतर न रखने तथा बेटी को उच्च शिक्षा मुहैया कराने को प्रेरित किया। महिला कल्याण अधिकारी ने घर-घर जाकर महिलाओं से संवाद भी किया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक सीमा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नाजरीन व शबनम के अलावा प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाएं रंजना भारती, आकांक्षा, जयमाला, गौतमी, पूनम, रोजी, काजल, रोशनी, मुनीश, फिरदौसी, गुलशन आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी