हाथरस रंगोली के कार्यक्रम में तीज क्वीन बनीं जिया

जायंट्स ग्रुप आफ हाथरस रंगोली के तीज महोत्सव का आयोजन अलीगढ़ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 12:54 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 12:54 AM (IST)
हाथरस रंगोली के कार्यक्रम में तीज क्वीन बनीं जिया
हाथरस रंगोली के कार्यक्रम में तीज क्वीन बनीं जिया

संस, हाथरस : जायंट्स ग्रुप आफ हाथरस रंगोली के तीज महोत्सव का आयोजन अलीगढ़ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में किया गया। इसमें गेम्स, प्रतियोगिताएं कराई गईं। सखियों ने सोलह श्रृंगार कर झूले पर झूलते हुए परंपरा का निर्वहन किया। कार्यक्रम में जिया रस्तोगी को तीज क्वीन चुना गया। मित्रता दिवस भी मनाया। इसमें अध्यक्षा सोन अग्रवाल, रिचा अग्रवाल, रूपाली अग्रवाल, दीपिका वाष्र्णेय, शशीवाला अग्रवाल, अंजना अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, रति अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, नम्रता वाष्र्णेय, सरोज गर्ग मौजूद थीं।

अटूट मित्रता का लिया संकल्प

इनरव्हील क्लब आफ हाथरस ने रविवार को मित्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। सभी ने बैंड बांधकर एक दूसरे से अटूट मित्रता बनाए रखने का संकल्प लिया। इसमें अध्यक्ष जूही बंसल, भारती गोयल, राधा गावर, पायल गुलाठी, दीपा, दीपिका शर्मा, मीना गुप्ता, दीप्ती बूटिया, सीमा, दीप्ती अग्रवाल, नीतू अरोरा मौजूद थीं। सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देती है भागवत कथा

संसू, सिकंदराराऊ : कासगंज रोड पर एक फार्म हाउस में चल रही भागवत कथा में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी एवं भाजपा नेता चिराग उपाध्याय ने भागवत गीता की पूजा अर्चना की। भाजपा नेता तेजवीर सिसोदिया, ब्लाक प्रमुख हसायन धर्मेंद्र सिंह ने आचार्य सुभाषचंद्र दीक्षित को स्मृति चिह्न प्रदान कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर एक कुंतल फूलों से होली की लीला हुई। सपा नेता सोलंकी ने कहा की श्रीमद्भागवत कथा मानव कल्याण के साथ हमें सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देती है। मनुष्य को सही रास्ते पर चलने के लिए इन कथाओं का श्रवण करते रहना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा था कि जो मुझे सच्चे मन से याद करेगा, मैं हमेशा के उसके साथ रहूंगा। आयोजक रामकिशन दीक्षित व आकाश दीक्षित ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया। बनवारी लाल दीक्षित, रामकिशन दीक्षित, दिनेश शर्मा, आकाश दीक्षित, सजल पंडित, देवेंद्र दीक्षित शूल, नरेंद्र शर्मा, पंकज दीक्षित, चेतन शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख डंबर सिंह, हरवीर सिंह तोमर, निशांत चौहान, रोहिताश यादव, कृष्णकांत शर्मा, रिकू शर्मा, सजल पंडित उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी