जनम-जनम का साथ है तुम्हारा हमारा..

परंपरागत तरीके से मनाया गया करवा चौथ पर्व ब्यूटी पार्लर मेहंदी वालों के यहां लगी भीड़।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 12:41 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 12:41 AM (IST)
जनम-जनम का साथ है तुम्हारा हमारा..
जनम-जनम का साथ है तुम्हारा हमारा..

संवाद सहयोगी,हाथरस : करवा चौथ का पर्व रविवार को हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने दिन भर पति की लंबी उम्र के लिए निर्जल व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। रात में चांद को अ‌र्घ्य देकर अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना की। वहीं दूर दराज रहने वाले पति का चेहरा देखने के लिए वीडियो कालिग के माध्यम से रस्में निभाई गईं। शाम होते ही छतों पर चढ़कर चांद के दीदार के लिए इंतजार शुरू हो गया था।

करवाचौथ पर्व को लेकर महिलाओं ने सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू कर दी थीं। इसके लिए कई दिन से सामान की खरीदारी की जा रही थी। महिलाओं ने निर्जल व्रत रखा था। दोपहर बाद ही घरों में विधि-विधान के साथ पूजा करते हुए सामूहिक रूप से व्रत की कथा सुनी गई। रात में चांद का दीदार होने पर अ‌र्घ्य देकर पूजा-अर्चना करते हुए पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन खुशहाल रखने की कामना की गई।

मंदिरों में रही भीड़

सुबह से ही शहर से देहात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। शहर के गोविद भगवान, दाऊजी महाराज सहित सभी प्रमुख मंदिरों में पूजा की गई। पुजारियों ने मंदिर में व्रत की कथा भी श्रद्धालु महिलाओं को सुनाई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पुजारियों को दान-दक्षिणा दी। गरीब व जरूरतमंदों को भी दान-पुण्य किया गया। शाम को रोहिणी नक्षत्र में चांद निकलने से पर्व का महत्व और बढ़ गया। चांद के दीदार को शाम

से होने लगा था इंतजार

करवा चौथ के पर्व पर चांद निकलने के बाद ही पूजा की रस्म पूरी होती है। सुबह से निर्जल व्रत रखने वाली महिला श्रद्धालु दिन ढलते ही चांद निकलने का इंतजार करने लगीं। कुछ सुहागिनें तो बार-बार छत पर जाकर चांद निकलने की प्रतीक्षा कर रही थीं। सुबह से हो रहे बादलों ने श्रद्धालुओं की चिता बढ़ा दी थी। चांद का दीदार होते ही चारों ओर आतिशबाजी भी होने लगी। गुलजार रहे बाजार :

करवा चौथ पर्व को लेकर तैयारियों के लिए सुबह से बाजारों में रौनक दिख रही थी। हालांकि अधिकतर महिलाओं ने पहले से ही तैयारियां कर रखी थीं। बाजार में करवा, कैलेंडर, पूजा के सामान की खरीदारी जमकर की गई। उपहार की दुकानों पर भीड़ लगी रही। रविवार होने के बाद भी ग्राहकों की खूब भीड़ थी। मेहंदी, ब्यूटी पार्लर व सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की दुकानों पर भी शाम तक भीड़ रही।

chat bot
आपका साथी