मनरेगा मजदूर की करंट से मौत पर जाम-प्रदर्शन

करंट से दूसरा मजदूर झुलसा गाड़ी का अगला हिस्सा भी जल गया मजदूर के स्वजन और ग्रामीणों ने मथुरा मार्ग किया था जाम।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 12:45 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 12:45 AM (IST)
मनरेगा मजदूर की करंट से मौत पर जाम-प्रदर्शन
मनरेगा मजदूर की करंट से मौत पर जाम-प्रदर्शन

संवाद सूत्र, हाथरस : सादाबाद में मनरेगा के कार्य से लोडर में सवार होकर जा रहे मजदूर शुक्रवार को करंट की चपेट में आ गए। हाईटेंशन लाइन के करंट से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। करंट से लोडर का अगला हिस्सा जल गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सादाबाद-मथुरा रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। अधिकारियों के आश्वासन पर एक घंटा बाद जाम खोला।

ग्राम पंचायत अरौठा के गांव टिकैत निवासी 22 वर्षीय संदीप कुमार मनरेगा मजदूर था। सोमवार को दोपहर करीब 11 बजे वह अन्य मजदूरों के साथ मनरेगा कार्यस्थल पर बोर्ड लगाने के लिए मैक्स लोडर में बैठकर जा रहा था। गांव में ही रास्ते पर हाईटेंशन लाइन के तार लटके हुए थे। वहां से गुजरने के दौरान हाईटेंशन लाइन का तार गाड़ी से छू गया। इससे गाड़ी में करंट दौड़ गया। करंट से मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और वे गाड़ी से कूदकर भागने लगे। संदीप करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य मजदूर सोनू झुलस गया। हादसे की जानकारी पर मृतक के स्वजन तथा ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए इन्होंने मथुरा मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार भदौरिया ने ग्रामीणों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। वे बड़े अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। एसडीएम अंजली गंगवार, पुलिस उपाधीक्षक ब्रह्म सिंह, प्रभारी निरीक्षक डीके सिसोदिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता गिरेंद्र चौधरी, प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन चौधरी भी आ गए। उन्होंने ग्रामीणों को वार्ता कर समझाया। उपजिलाधिकारी अंजली गंगवार ने ग्रामीणों तथा स्वजन को आश्वस्त किया। मुआवजे के रूप में विद्युत विभाग से पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने के साथ ही मृतक की पत्नी को योजनाओं के माध्यम से आर्थिक मदद दिलाने की बात कही। एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। करीब एक घंटा तक लगे जाम से सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गई।

chat bot
आपका साथी