आज घरों में ही मनाएंगे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

कोरोना महामारी को देखते हुए शासन ने दिए जिलाधिकारी को दिशा-निर्देश इंटरनेट मीडिया के जरिये योगाभ्यास को बढ़ावा देने की योजना पर जोर।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 01:07 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 01:07 AM (IST)
आज घरों में ही मनाएंगे  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
आज घरों में ही मनाएंगे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

जासं, हाथरस : शासन के निर्देश के बाद प्रशासन ने अपील की है कि इस बार घरों में ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएं और योगाभ्यास करें।

आयुष मंत्रालय ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से योगाभ्यास को बढ़ावा देने की योजना बनाई है जिससे लोग ऑनलाइन प्रतिभाग कर सकें। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि शासन, विभागीय प्राथमिकता वाले कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सुबह 7 बजे से सुबह 7:45 बजे तक इंटरनेट मीडिया के माध्यम से घर पर ही मनाया जाएगा। विभागीय अध्यक्ष अपने अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों को निर्देशित करेंगे एवं विभिन्न विभागीय ग्रुपों के माध्यम से कार्यकम के फोटोग्राफ जिला विद्यालय निरीक्षक एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी हाथरस को उपलब्ध कराएंगे।

भाजपा मनाएगी योग दिवस : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा की ओर से जनपद के 15 मंडलों में सार्वजनिक स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। हर मंडल में दो स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। इसके लिए सुबह छह बजे से आठ बजे तक समय रखा गया है। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि हाथरस नगर में बेनीराम बाग मंदिर, डीआरबी इंटर कालेज, हाथरस जंक्शन में देवी नगर व धतरोई पंचायत घर, मीतई में विभवनगर, मनिक चंद्र इंटर कॉलेज, रुहेरी में बीछिया इंटर कालेज, सासनी में सुसायत कला व नीलेश्वर मंदिर, सादाबाद में वासुदेव विद्या मंदिर, कृष्णा गार्डन, सहपऊ में हनुमान टीला मंदिर, भोला मंदिर खोड़ा, मुरसान में जीएसए इंटर कालेज, पंचायतघर करील, बिसावर में नौगांव, जटोई पंचायत घर, कुरसंडा में मोतीगढ़ी नगला गिरधारी, गुतहरा, सिकंदराराऊ में आर्य कन्या इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर, हसायन में दाऊजी मंदिर, गंगा मंदिर, एंहन में आर्य समाज मंदिर, मां तारागढ़ मंदिर, पुरदिलनगर के अलावा जिरौली कला, अगसौली में पुलिस चौकी व कचौरा मंदिर पर योग दिवस मनाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी