पोर्टल पर सूचना न मिलने से आयकरदाता परेशान

आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले पोर्टल पर पूरी सूचना नहीं मिलने और पोर्टल के ठीक से काम न करने से आयकरदाता परेशान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 12:57 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 12:57 AM (IST)
पोर्टल पर सूचना न मिलने  से आयकरदाता परेशान
पोर्टल पर सूचना न मिलने से आयकरदाता परेशान

संसू, हाथरस : आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले पोर्टल पर पूरी सूचना नहीं मिलने और पोर्टल के ठीक से काम न करने से आयकरदाता परेशान हैं। शिकायत के बाद भी विभाग पोर्टल में सुधार नहीं कर रहा है। आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है, मगर लापरवाही भारी पड़ रही है।

आयकर विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष में रिटर्न भरने के लिए पोर्टल तैयार किया है। पोर्टल बनाते समय आयकर विभाग ने घोषणा की थी कि रिटर्न भरत समय आयकरदाता को उसकी आय कितनी है, किस बैंक में कितने रुपये जमा हैं, कितना ब्याज मिला है, कहां पूंजी निवेश किया है आदि की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। रिटर्न भरने के बाद आयकरदाता द्वारा अधिक आयकर जमा किया है तो शेष राशि तत्काल रिफंड करने की व्यवस्था होगी। आयकर विभाग ने नया पोर्टल जून में शुरू किया था और रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2021 रखी थी। 31 जुलाई के नजदीक आने के साथ ही रिटर्न भरने वालों की संख्या बढ़ गई। अधिकांश आयकरदाता अधिवक्ता या चार्टर्ड एकाउंटेंट के जरिये रिटरर्न दाखिल कराते हैं। नौकरी पेशा वाले कुछ आयकरदाता स्वयं आनलाइन रिटर्न दाखिल करते हैं। रिटर्न दाखिल करने पर पोर्टल पर आधी अधूरी सूचना मिल रही थी। रिटर्न भरे बिना ही पोर्टल बंद हो रहा है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी शिकायत आयकर अधिवक्ता संगठन ने आयकर मुख्यालय तक की। शिकायत बढ़ने के बाद आयकर विभाग ने पोर्टल में आई खराबी को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। कर अधिवक्ता पंकज गौड़ ने बताया कि नया पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा है। रिटर्न भरने में परेशानी हो रही है।

chat bot
आपका साथी