बूलगढ़ी कांड में 100 से अधिक की होगी गवाही

हाथरस के विशेष न्यायालय में हुई चारों आरोपितों की आनलाइन पेशी अब चार अगस्त को होगी सुनवाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 04:53 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 04:53 AM (IST)
बूलगढ़ी कांड में 100 से अधिक की होगी गवाही
बूलगढ़ी कांड में 100 से अधिक की होगी गवाही

जासं, हाथरस : बूलगढ़ी कांड में गुरुवार को चारों आरोपितों की आनलाइन पेशी हुई। न्यायालय ने सुनवाई की अगली तिथि चार अगस्त तय की है। इस मामले में 100 से अधिक लोगों की गवाही होनी है। कोरोना के बाद न्यायिक कार्य सामान्य होने के साथ जल्द ही गवाहों को न्यायालय में बुलाया जा सकता है।

14 सितंबर को बूलगढ़ी की युवती पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में गांव के ही संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। बाद में पीड़िता के बयानों के आधार पर रवि, रामू और लवकुश के नाम के साथ मुकदमे की धाराएं बढ़ाई गईं। 29 सितंबर को युवती की मौत के बाद देशभर में प्रदर्शन हुए। सीबीआइ ने 67 दिन जांच के बाद चारों आरोपितों के खिलाफ विशेष न्यायालय एससी-एसटी अधिनियम में चार्जशीट दाखिल की। चारों आरोपित अलीगढ़ जेल में हैं। आरोपित पक्ष के अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंढ़ीर ने बताया कि गुरुवार को चारों आरोपितों की न्यायालय में पेशी हुई। कोर्ट में सीबीआइ के अधिवक्ता अनुराग मोदी भी मौजूद थे। न्यायालय ने सुनवाई की अगली तिथि चार अगस्त तय की है। पुंढीर ने बताया कि मुकदमे में सीबीआइ ने 104 लोगों को गवाह बनाया है। पूर्व में हुई सुनवाई की तिथि पर पुलिसकर्मियों, डाक्टरों समेत 13 लोगों की गवाही हो चुकी है। सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह और मुकदमे में वादी पीड़िता के भाई की गवाही फिलहाल जारी है। झूठे मामले में फंसाने की साजिश रचने का आरोप

संसू, सादाबाद : पिपरामई के प्रेमपाल सिंह ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ झूठे मामले में फंसाने की साजिश का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दी है।

प्रेमपाल सिंह ने शिकायत में बताया है कि उनके पिता राजन सिंह ने एक महिला को अपना खेत विश्वास के आधार पर खेती के लिए किराए पर दिया था। 2015 में जरूरत पड़ने पर उनके पिता ने बैंक से लोन लेकर उक्त महिला को 5.50 लाख रुपये दिए थे। समय पूरा होने पर रुपयों की मांग की तो महिला और उसका पुत्र टालमटोल करने लगे। कुछ समय बाद महिला ने रुपये न देने की नीयत से पीड़ित के पिता पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया। सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होने के चलते 26 दिसंबर 2020 को पीड़ित के पिता की मृत्यु हो गई। इसके बाद से महिला और उसके परिवार के कुछ लोग लगातार पीड़ित को परेशान कर रहे हैं। आरोपित पीड़ित से 10 लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं। रुपये न देने पर उसे भी दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी