सफाई कार्य होने से चमकने लगा इगलास अड्डा

नगर पालिका द्वारा शहर में इगलास अड्डा पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करा दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 12:36 AM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 12:36 AM (IST)
सफाई कार्य होने से चमकने लगा इगलास अड्डा
सफाई कार्य होने से चमकने लगा इगलास अड्डा

संवाद सहयोगी,हाथरस: नगर पालिका द्वारा शहर में इगलास अड्डा पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करा दी गई। सुबह ही इसके लिए सफाई कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंच गई थी। इस दौरान क्षेत्रीय सभासद वहां पहुंचकर स्थानीय लोगों के सामने सफाई कार्य कर्मियों द्वारा कराया।

दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे 'जागरण आपके द्वार' का असर दिखने लगा है। इसके तहत जागरण की टीम गुरुवार को इगलास अड्डा पहुंची। यहां रेलवे क्रासिग गेट के पास पत्थरवाली श्मशानगृह मार्ग पर गंदगी साम्राज्य बना हुआ था। इससे दुकानदारों के साथ स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को उठाते हुए प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसके बाद शुक्रवार को सुबह ही नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंच गई। वहां से कूड़ा उठाने के साथ नालियों में फंसी सिल्ट को भी कर्मियों द्वारा निकाला गया। वहां से कूड़ा को उठवा गाड़ी में भिजवा दिया गया। इसमें क्षेत्रीय सभासद सुरेश चौधरी, बबल हंसमुख व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को इधर-उधर नहीं डालें कूड़ा

सफाई व्यवस्था का कार्य नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा है। चेयरमैन आशीष शर्मा ने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए दिन व रात सफाई कार्य कराया जा रहा है। लोगों को भी इसमें सहयोग करते हुए सुबह व शाम ही निर्धारित जगह पर कूड़ा डालना चाहिए। पालीथिन में कूड़ा भरकर फेंकने से ही नालियां चोक होकर जलभराव का कारण बनती हैं।

गांधी जयंती के 24 घंटे पहले

चमके शहर के गांधी पार्क: शहर को स्वच्छ बनाने के लिए शुक्रवार को नगर पालिका द्वारा आजादी का महोत्सव मनाते हुए विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसमें गांधी जयंती से पूर्व नगर के मधुगढ़ी स्थित गांधी पार्क को चमकाने का कार्य किया गया।

प्रदेश में 27 सितंबर से तीन अक्टूबर तक आजादी का अमृत महोत्सव 75 साल के उपलब्धियों का जश्न के तहत मनाया जा रहा है। इसमें चलाए गए स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान मधुगढ़ी स्थित गांधी पार्क में सफाई कार्य किया गया। नालियों से सिल्ट निकाली गईं। गांधी जी की प्रतिमा को भी सफाई कर स्वच्छ बनाया गया। यह कार्य नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। चेयरमैन ने बताया कि दो व तीन अक्टूबर को सफाई मित्र सम्मान समारोह मनाया जाएगा। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, ईओ अनिल कुमार, संदीप भार्गव, रामबहादुर पटेल, अनिल कुमार, मनीष राज अग्रवाल, चेतनराज सिंह, संजय सक्सेना, प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी