वृक्ष होंगे तो शुद्ध रहेगा पर्यावरण, आओ मिलकर करें पौधारोपण

दैनिक जागरण की मुहिम आओ रोपें अछे पौधे से प्रेरित होकर आगे आए सामाजिक संगठन।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 12:39 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 12:39 AM (IST)
वृक्ष होंगे तो शुद्ध रहेगा पर्यावरण, आओ मिलकर करें पौधारोपण
वृक्ष होंगे तो शुद्ध रहेगा पर्यावरण, आओ मिलकर करें पौधारोपण

संवाद सहयोगी, हाथरस : जिले में वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए दैनिक जागरण की मुहिम 'आओ रोपें अच्छे पौधे' से लोग जुड़ते जा रहे हैं। जन सहयोग से छोटा सा यह कारवां व्यापक रूप ले चुका है। इस जनांदोलन को सफल बनाने के लिए राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षिक व सरकारी संगठनों के अलावा सामाजिक व शैक्षिक संगठनों ने अभियान शुरू कर दिए हैं। हाथरस के विश्व हिदू परिषद सहित कई संगठन इस अभियान में सहभागिता करेंगे। इनके द्वारा दैनिक जागरण की मुहिम से प्रेरित होकर पौधारोपण करने के लिए आदेश जारी किए हैं।

दैनिक जागरण वनीकरण बढ़ाने के लिए पौधारोपण अभियान चला रहा है। इसे लोगों और संगठनों के सहयोग के साथ सराहना मिल रही है। जिले के करीब तीन संगठनों के प्रमुखों ने आगे आकर पौधारोपण मुहिम के तहत अच्छी किस्म के पौधे रोपने के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है।

विश्व हिदू परिषद के नगर अध्यक्ष मनोज वाष्र्णेय ने इसे सराहनीय पहल बताते हुए 27 से 29 जून तक अधिक संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण बचाओ अभियान चलाने के निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए हैं। इसके अलावा हाथरस हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन के महामंत्री कैलाश कूलवाल ने 28 जून, हाथरस औद्योगिक आस्थान सचिव प्रदीप कुमार गोयल ने एक जुलाई को जिले में पौधारोपण करने के निर्देश सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को दिए हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए सभी किए गए पौधारोपण का फोटो अपील सहित इंटरनेट मीडिया पर भी अपलोड करने को कहा है। इनका कहना है

पर्यावरण संतुलित रखने के लिए वृक्षों का होना बहुत जरूरी है। वृक्षों की संख्या बढ़ाने के लिए पौधारोपण जैसे जनहितकारी कार्य में सभी को सहयोग करना चाहिए।

-मनोज वाष्र्णेय, नगर अध्यक्ष विहिप वृक्षों से हरियाली आती है। प्रदूषण से भी यह निजात दिलाते हैं। सभी जीवधारियों के लिए वृक्षों का होना जरूरी है। पौधारोपण अभियान एक सराहनीय पहल है।

-महेश वर्मा, समाजसेवी वृक्ष हमारे परिवार के सदस्य की तरह हैं। इनके द्वारा ही प्राकृतिक आपदाओं पर नियंत्रण रख पाना संभव है। यह लोगों को रोजगार के साथ आक्सीजन भी देते हैं।

- कैलाश कूलवाल, व्यापारी

अपील

जिले को हरा-भरा रखने को आओ रोपें अच्छे पौधे

आदिकाल से वनों का महत्व रहा है। पशु-पक्षियों के साथ मानव की आवश्यकताओं को वृक्ष ही पूरा करते रहे हैं। वृक्षों के अवैध कटान से वन क्षेत्र में लगातार गिरावट आ रही है। इसी के चलते प्राकृतिक आपदाओं के रूप में महामारियां भी दुश्वारियां पैदा कर रही हैं। इन्हें रोकने व वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। इसमें बरगद, नीम, शीशम, जामुन, पीपल सहित अन्य प्रजातियों के पौधों का रोपण कर सकते हैं। पौधा लगाने के बाद उसकी नियमित देखभाल बहुत जरूरी है। तभी हमारा पौधारोपण अभियान सफल होगा।

- देवेंद्र मोहता, अध्यक्ष औद्योगिक आस्थान सहकारी समिति, हाथरस।

chat bot
आपका साथी