प्राचीन मंदिरों से घंटे हुए चोरी, लोगों में आक्रोश

हाथरस जंक्शन में जंगलेश्वर महाराज समेत कई मंदिरों को चोरों ने बनाया निशाना इलाका पुलिस ने जाकर की छानबीन।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 03:07 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 03:07 AM (IST)
प्राचीन मंदिरों से घंटे हुए चोरी, लोगों में आक्रोश
प्राचीन मंदिरों से घंटे हुए चोरी, लोगों में आक्रोश

संवाद सहयोगी, हाथरस : हाथरस जंक्शन स्थित हाथे के पास बगीची में स्थित मंदिरों से सोमवार की रात आठ घंटे चोरी हो गए। मंगलवार को जब लोग पूजा अर्चना के लिए गए तो मंदिरों से घंटे गायब देख हतप्रभ रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की।

हाथे के निकट स्थित बगीची में जंगलेश्वर महाराज, हनुमान जी सहित कई प्रमुख छोटे मंदिर बने हुए हैं। आसपास के लोग मंदिरों पर पूजा अर्चना व परिक्रमा के लिए आते हैं। मंगलवार की सुबह लोग बारिश के थमने के बाद पूजा करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिरों से घंटे गायब हैं। इसकी सूचना पर तमाम लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। बंदर की घुड़की से छत से गिरा युवक

संस, हाथरस : शहर की चंद्रपुरी कालोनी में मंगलवार की सुबह एक युवक बंदर की घुड़की से डरकर छत से गिर पड़ा। उसको बागला अस्पताल में लाया गया। गुड्डू पुत्र रघुवीर प्रसाद सुबह अपने परिवार के साथ घर में बैठे थे। उसी दौरान बंदर आया और शर्ट लेकर भाग गया। बंदर के पीछे वह भागे मगर छत पर पहुंचते ही बंदर उनके ऊपर हावी हो गया। उनका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। बाइक सवार ने राहगीर

को मारी टक्कर, गंभीर

संस, हाथरस : मथुरा मार्ग स्थिति गांव कछपुरा के पास सोमवार की रात एक राहगीर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी और भाग गया। घायल को बागला अस्पताल में स्वजन लेकर आये। कछपुरा निवासी पुजारी लाल बाजार से अपने घर जा रहे थे। गांव से पहले एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे उनको गंभीर चोट आ गई।

chat bot
आपका साथी