हास्पिटल संचालक को किया गिरफ्तार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित सील वेदांता हास्पिटल में सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपित हास्पिटल संचालक को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 12:21 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 12:21 AM (IST)
हास्पिटल संचालक को किया गिरफ्तार
हास्पिटल संचालक को किया गिरफ्तार

संस, हाथरस : कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित सील वेदांता हास्पिटल में सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपित हास्पिटल संचालक को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कुछ माह पूर्व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने अव्यवस्थाओं के चलते वेदांता हास्पिटल को सील कर दिया था। हास्पिटल का संचालक मोहित अग्रवाल एक दूसरे अस्पताल का निर्माण करा रहा है। रविवार दोपहर को संचालक सील अस्पताल की दीवार तोड़कर अंदर रखे सामान को निकाल रहा था। उसके पार्टनर विजय सिंह ने इसका विरोध किया। विजय सिंह ने मोहित अग्रवाल, उसकी पत्नी श्वेता और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा पंजीकृत कराया था। इधर बुधवार को हास्पिटल संचालक ने मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि गुरुवार को मोहित अग्रवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। टेंपो में घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत

संस, हाथरस : सोहिल (25) पुत्र इमरान निवासी सराय रसूलपुर थाना खतौली, जिला मुज्जफरनगर गुरुवार को बाइक से सादाबाद की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि सोहिल ने कान में मोबाइल की लीड लगा रखी थी और गाने सुनते हुए जा रहा था। बाइक तेज रफ्तार में थी। जैसे ही वह बाइपास पर नगला सिघी के निकट आया, सामने चल रहे टेंपो में बाइक लेकर घुस गया। उसके गर्दन में कोई नुकीली चीज घुस गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल उसे जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय सोहिल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। हादसे की जानकारी उसके स्वजन को दे दी गई थी।

chat bot
आपका साथी