मोदी के जन्मदिन पर किसानों व पूर्व सैनिकों का सम्मान

अस्पतालों में मरीजों को फल बांटे वैक्सीनेशन कैंप लगाए गए जिला अस्पताल में सफाई अभियान चला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 01:14 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 01:14 AM (IST)
मोदी के जन्मदिन पर किसानों व पूर्व सैनिकों का सम्मान
मोदी के जन्मदिन पर किसानों व पूर्व सैनिकों का सम्मान

जागरण टीम, हाथरस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया। 71 किसानों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। वैक्सीनेशन कैंप के अलावा अस्पतालों में फल वितरण किया गया। भाजपा महिला मोर्चा और अन्य भाजपाइयों ने केक भी काटा।

चंदपा स्थिति दीक्षित फार्म हाउस पर किसान जवान सम्मान दिवस का आयोजन संयोजक नीरज प्रताप सिह के नेतृत्व में किया गया। यहां 71 किसानों व पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। केक भी काटा। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, सुधीर चौधरी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।

जिला महामंत्री हरीशंकर राणा उर्फ भूरा पहलवान, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिह गुड्डू, ऐंहन मंडल अध्यक्ष ओजवीर सिंह राना, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष भोला सिंह रावत, अमित चौधरी, अमित पाराशर, ओमवीर सिह प्रधान, मोक्षन सिंह आर्य, पुष्पेद्र सिकरवार, डा. योगेश शर्मा मौजूद थे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भीकम सिह चौहान ने व संचालन योगेश सिंह गहलोत ने किया।

सफाई अभियान चलाया : नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने जिला अस्पताल में सफाई अभियान चलवाया। मरीजों को फल बांटे। पीएम मोदी के लिए शुभकामनाएं भेजीं। सभासद के अलावा अशोक गोला, विमल प्रधान, राजेश पाठक, पालिकाकर्मी उपस्थित थे।

जिला अस्पताल में फल बांटे : सदर विधायक हरीशंकर माहौर व शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल व नारियल पानी बांटा। कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष रामवीर माहौर, सभासद नारायण लाल, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान, सुनीत आर्य आदि उपस्थित थे।

महिला मोर्चा ने केक काटा : भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा के नेतृत्व में मोहनगंज घंटाघर में केक काटकर मोदी का जन्मदिन मनाया गया। महिला मोर्चा जिला महामंत्री स्मृति पाठक, महामंत्री बबिता वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुचेता जोन, पूजा मदान, मीरा पाठक, ट्विकल जोन, शिखा वाष्र्णेय, रेखा दत्त, मनोज उपाध्याय, विपिन सिंह, शशांक शर्मा, चिकी शर्मा उपस्थित रहीं।

रक्तदान शिविर लगाया :

पैकवाड़ा ग्राम प्रधान सीमा अग्निहोत्री, समाजसेवी राजीव अग्निहोत्री व एसोसिएशन आफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन ग्राम सचिवालय पैकवाड़ा पर किया गया। उद्घाटन करते हुए सांसद पत्नी रजनी दिलेर ने कहा कि रक्तदान पुण्य का कार्य है। एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वाष्र्णेय, जिलाध्यक्ष सौरभ सिघल, राजेश वाष्र्णेय, अनिल अग्रवाल, इंद्रेश चौधरी, सतेंद्र चौधरी, अंजना, सुशील कुमार, हरिओम, पंकज, हरिओम, राजेंद्र प्रसाद अग्निहोत्री उपस्थित रहे। सिकंदराराऊ में भाजपाइयों व व्यापारियों ने जन्मदिन मनाया

सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव पचायता में भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह पुंढीर के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया गया। भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताई गईं। पांच वरिष्ठ किसानों का सम्मान किया गया। रवि बाबू बघेल, नेमसिंह बघेल, राजीव बघेल दीनदयाल चौहान, अभयराज सिंह, संतोष पुंढीर, वीरेंद्र सिंह पुंढीर थे। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से श्री मूलचंद्र धर्मशाला में वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। इसमें 150 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। केक काटकर फल भी बांटा गया। जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, नगर अध्यक्ष सूरज वाष्र्णेय ने वैक्सीन लगवाई। नगर के पदाधिकारियों ने केक काटा। डा. रजनेश यादव, संजय सिंह, सुनील माहेश्वरी, राहुल वाष्र्णेय, मुकुल गुप्ता, विकास वर्मा , मोहित माहेश्वरी, सांसद प्रतिनिधि गिरीश गुप्ता उपस्थित रहे। भाजपा महिला मोर्चा ने सीएचसी पर केक काटा व मरीजों को फल, बिस्किट व पेयजल वितरित किए। जिला उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष शशिबाला वाष्र्णेय, मंडल महामंत्री राधा गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डा. रजनेश यादव, यशोदा वाष्र्णेय, रेखा वाष्र्णेय, सुशीला चौहान, डा रचना सिंह, शशि देवी, प्रेमा देवी मौजूद रहीं। रामलीला मैदान में भाजपाइयों ने जन्मदिन मनाया।

दीर्घायु की प्रार्थना : पुरदिलनगर में भाजपाइयों ने दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। संतोष कुमार पाथौर, संजीव शर्मा, हरीश गोयल, नाहर सिह सेंगर, भगवान दास, पारस, शशिकांत शर्मा मौजूद थे।

सादाबाद में वैक्सीनेशन कैंप

सादाबाद में डिफा फाउंडेशन ने वैक्सीनेशन शिविर लगाया। उद्घाटन उपजिलाधिकारी अंजली गंगवार ने किया और कहा कि बड़ी खुशी होती है, जब संस्थाओं द्वारा वैक्सिनेशन शिविर लगाकर लोगों को प्रोत्साहित किया जाता है। यह हर नागरिक का कर्तव्य है। प्रदेश सचिव डा.नूर मोहम्मद, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र नगाइच एडवोकेट, डा.अतीक सलमानी, प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव डा. कफील मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी