रेल रोको आंदोलन पर भारी पड़ी बारिश व कड़ी सतर्कता

कई किसान नेता किए गए नजरबंद गांवों में दौड़ लगाती रही पुलिस अफसर भी पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 03:24 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 03:24 AM (IST)
रेल रोको आंदोलन पर भारी पड़ी बारिश व कड़ी सतर्कता
रेल रोको आंदोलन पर भारी पड़ी बारिश व कड़ी सतर्कता

जागरण संवाददाता, हाथरस : कृषि कानूनों के विरोध और लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर सोमवार को रेल रोको आंदोलन पर बारिश भारी पड़ गई। जो किसान नेता घर से निकलकर स्टेशनों पर आंदोलन करने की बात कह रहे थे, उनके कदम बारिश और पुलिस की पहरेदारी के कारण गांव में ही थम गए। तमाम किसान नेता नजरबंद भी कर दिए गए थे। रेल रोको कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क था। सुबह ही जिले में आने वाले हाथरस जंक्शन, हाथरस सिटी, जलेसर रोड, सासनी, मुरसान स्टेशन पर पुलिस फोर्स लगा दिया गया था। व्यवस्थाओं का खुद एसपी विनीत जायसवाल ने जायजा लिया। हाथरस जंक्शन, हाथरस

सिटी पर विशेष सतर्कता

प्रशासन को पहले ही यह सूचना मिल चुकी थी कि सोमवार की सुबह 10 बजे किसान कृषि कानूनों के विरोध व लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर स्टेशनों पर पहुंचकर ट्रेनों को रोक सकते हैं। इस संबंध में शासन की ओर से डीएम-एसपी को दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसके कारण दोनों अफसरों ने सुबह से ही व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराना शुरू कर दिया। खुद एसपी विनीत जायसवाल ने स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। घर से नहीं निकल पाए नेता

संसू, सासनी : किसान संगठन के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष चौ. मलखान सिंह रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बना रहे थे, तभी पुलिस पहुंच गई और यूनियन के कार्यकर्ताओं सहित उन्हें आवास पर ही नजरबंद कर दिया। इसके बाद वहां किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता आ गए। पुलिस को देखकर जमकर नारेबाजी की। इससे पहले हुई बैठक में किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों का शोषण-उत्पीड़न कर रही है। किसानों के लोकतांत्रित विरोध को कुचला जा रहा है। संचालन गजेंद्र सिंह टिकैत ने किया। इस मौके पर विनीत चौधरी, श्यामवीर सिंह, चरण सिंह, सतेंद्र सिंह, डिगंबर सिंह, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर राजेश कुमार, बच्चू सिंह, अर्जुन सिंह, प्यारेलाल, अजीत कुमार, होशियार सिंह, विजय सिंह , निशांत कुमार, रामवीर सिंह, राजकुमार सिंह मौजूद थे। स्टेशन पर किया प्रदर्शन

संसू, सहपऊ : रेल रोको आंदोलन के तहत किसान नेता अपने संगठन के साथ जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके पहले ही तैयार प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारियों ने जलेसर रोड रेलवे स्टेशन को छावनी में तब्दील कर रखा था। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंगलेश यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ नारे लगाते हुए लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की हत्या के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त कर गिरफ्तारी की मांग की। रेलवे स्टेशन के सामने सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह, सादाबाद एसडीएम अंजलि गंगवार एवं प्रभारी निरीक्षक सहपऊ मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैद थे। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर थाना सहपऊ भेज दिया गया। इससे पहले तीखी नोकझोंक भी हुई, बाद में मंगलेश को घर भेज दिया गया। इस दौरान लायक सिंह बधौतिया, लोकेंद्र कुमार, नीलेंद्र कुमार बघेल, ब्रजमोहन यादव, आमिल, प्रवेश उर्फ करुआ, अरविद, लालसिंह व करन सिंह आदि मौजूद रहे। मुरसान स्टेशन पर

पुलिस की चौकसी

संसू, मुरसान : किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के रेल रोको आंदोलन को लेकर पुलिस यहां भी सतर्क रही। सुबह से ही बारिश होती रही इसके कारण कोई भी किसान नेता मुरसान के स्टेशन फाटक पर नहीं आया। कोतवाल शिव कुमार शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ मुरसान रेलवे स्टेशन, कंचना फाटक, दुलारी चौकी फाटक, ताजपुर फाटक पर भ्रमण किया।

chat bot
आपका साथी