हाथरस के प्रकाश टेक्सटाइल्स में जर्जर सड़कें और कूड़े के ढेर

नगर पालिका क्षेत्र में प्रकाश टेक्सटाइल्स के निवासी शहरी होकर भी उपेक्षित हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 01:06 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 01:06 AM (IST)
हाथरस के  प्रकाश टेक्सटाइल्स में 
जर्जर सड़कें और कूड़े के ढेर
हाथरस के प्रकाश टेक्सटाइल्स में जर्जर सड़कें और कूड़े के ढेर

संवाद सहयोगी,हाथरस: नगर पालिका क्षेत्र में प्रकाश टेक्सटाइल्स के निवासी शहरी होकर भी उपेक्षित हैं। जर्जर और कच्ची सड़कों के चलते यहां पर आवागमन भी मुश्किल हो रहा है। पानी निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं होने से यहां पर जलभराव की समस्या बनी रहती है।

सत्संगी मार्ग स्थित रेलवे क्रासिग गेट से मात्र 100 मीटर की दूरी पर प्रकाश टेक्सटाइल्स कालोनी बनी है। करीब 18 साल पुरानी इस कालोनी में सुविधा नाम की कोई चीज नहीं है। यहां मुख्य मार्ग की सड़क व गलियों का निर्माण नहीं हो सका है। पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव की समस्या भी यहां बनी रहती है। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

तोड़ दिए अतिक्रमण, नहीं बनी सड़क व गलियां

प्रकाश टेक्सटाइल्स कालोनी में करीब 110 से अधिक मकान बने हुए हैं। 18 साल पहले यहां आबादी विकसित हुई थी। लोगों का कहना है एक साल पहले नगर पालिका अध्यक्ष ने यहां 155 मीटर लंबी सड़क का शिलान्यास किया था। पालिका प्रशासन ने बने स्थाई अतिक्रमण तो ध्वस्त कर दिए पर सड़क निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं कराया। इसे लेकर लोगों में पालिका के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

इनका कहना है-

नगर पालिका द्वारा शिलान्यास करने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया है। इससे स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

- प्रदीप कुमार गुप्ता , निवासी

इस गेट बंद कालोनी में सफाई व्यवस्था नियमित नहीं होने से कूड़े के ढेर लगे रहे हैं। इसका कोई निराकरण नहीं किया जा रहा है। इससे लोग परेशान हैं।

- प्रदीप शर्मा, निवासी

पालिका ने सड़क बनाने के लिए अतिक्रमण बताकर पक्के निर्माण ध्वस्त कर दिए। उसका मलवा रास्ते में पड़े होने से रास्ता निकलने में भी परेशानी हो रही है।

- सत्य प्रकाश चौधरी, निवासी

शहर समझ कर यहां पर आवास बनाया था। अभी तक इस कालोनी में शहर जैसी कोई सुविधा नहीं है। शिकायत करने पर पालिका द्वारा सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं।

- प्रमोद सिसौदिया, निवासी

प्रकाश टेक्सटाइल्स कालोनी में सड़क बनाने का कार्य स्थानीय कुछ लोगों ने व्यवधान डालकर रुकवा दिया था। अब पालिका द्वारा जल्द ही सड़क व गलियों में निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

अनिल कुमार, अधिशासी अधिकारी

-----

chat bot
आपका साथी