कोहरे में चार ट्रकों की भिड़ंत, आठ लोग घायल

शनिवार को मौसम ने फिर करवट ली। तड़के छाए घने कोहरे के कारण दो स्थानों पर हादसे हो गए जिनमें आठ लोगघायल हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 12:19 AM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 12:19 AM (IST)
कोहरे में चार ट्रकों की भिड़ंत, आठ लोग घायल
कोहरे में चार ट्रकों की भिड़ंत, आठ लोग घायल

हाथरस : शनिवार को मौसम ने फिर करवट ली। तड़के छाए घने कोहरे के कारण दो स्थानों पर चार ट्रकों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर होने के कारण आगरा रेफर किया गया है। कोहरे की बिछी चादर ने वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया।

शनिवार की सुबह घने कोहरे के चलते वाहन लगातार लाइन लगाकर चल रहे थे। इसी बीच बाईपास मार्ग स्थित बैजनाथ मंदिर के निकट आगे जा रहे ट्रक में पीछे से चंबल भरा बड़ा ट्रक घुस गया। गनीमत रही कि पीछे वाले ट्रक की आगे की बॉडी पीछे खिसक गई जिससे उसमें बैठे लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई। फिर भी ट्रक में बैठे सादिक निवासी धौलपुर राजस्थान,राहुल व रवि निवासीगण नगला झुन्ना घायल हो गए। इसी प्रकार हाथरस मार्ग पर गांव बढ़ार के निकट ट्रक व कैंटर में टक्कर हो गई, जिसमें कैंटर क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में राजकिशोर निवासी माया टाकीज चौराहा हाथरस घायल हो गया। इन सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जिसमें सादिक को आगरा रेफर कर दिया ।

राया मार्ग पर एक बाइक पर सवार होकर चार युवक आ रहे थे। गांव मोहनिया के निकट अज्ञात ट्रक द्वारा बाइक में टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक सवार युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विष्णु एदलपुर,ओमपाल तथा संतोष निवासी बाघई थाना टूंडला आगरा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, यहां से तीनों को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। एक अन्य सड़क दुर्घटना में गिरेंद्र निवासी गंगानगर सादाबाद घायल हो गया, इसे भी उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

chat bot
आपका साथी