156 महिलाएं चलाएंगी गांव की सरकार

कई दिनों से प्रधान पद पर आरक्षण को लेकर टकटकी लगाए बैठे दावेदारों ने राहत की सांस ली है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 12:37 AM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 12:37 AM (IST)
156 महिलाएं चलाएंगी गांव की सरकार
156 महिलाएं चलाएंगी गांव की सरकार

जागरण संवाददाता, हाथरस: कई दिनों से प्रधान पद पर आरक्षण को लेकर टकटकी लगाए बैठे दावेदारों का इंतजार शनिवार की शाम को खत्म हो गया। ग्राम प्रधान पदों के आरक्षण की घोषणा शासन ने कर दी है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि किस ब्लॉक में कितनी सीटें आरक्षित हैं। अभी हरेक गांव के आरक्षण को लेकर मुहर लगना बाकी है। जिले की कुल 463 ग्राम पंचायतों में से 156 सीटें महिला दावेदारों के लिए आरक्षित की गई हैं। इनमें 39 अनुसूचित जाति महिला, 44 अन्य पिछड़ा वर्ग एवं 73 ग्राम पंचायतें अनारक्षित महिलाओं के रिजर्व की गई हैं। उप्र पंचायती राज विभाग की निदेशक किजल सिंह की ओर से आरक्षण के संबंध में डीएम हाथरस को पत्र भेजा गया है। पत्र में विकास खंड वार ग्राम प्रधानों की आरक्षित पदों की संख्या की घोषणा की गई है।

गांव की सरकार में बदलेंगे समीकरण

शनिवार की शाम को ब्लाक वाइज आरक्षण की घोषणा की गई है, मगर अभी ग्राम पंचायत स्तर पर आरक्षण की विस्तृत घोषणा होने में वक्त है। पंचायती राज विभाग की ओर से ग्राम वाइज आरक्षण की सूची तैयार करने में विभागीय कर्मचारियों की टीम को जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह की ओर से लगाया गया है, ताकि समय से काम पूरा किया जा सके। वैसे शनिवार को ब्लाक वाइज आरक्षण की घोषणा के बाद से ही ग्राम पंचायतों में सियासी हलचल तेज होने के साथ दावेदारों के समीकरण भी बदले नजर आएंगे। जो दावेदार तैयार हैं उनमें तमाम के गणित आरक्षण के बाद गड़बड़ा सकते हैं।

विकास खंड का नाम - ग्राम पंचायतों की संख्या, अनुसूचित जाति महिला, अनुसूचित जाति, ओबीसी महिला, ओबीसी, महिला, अनारक्षित

हाथरस, 72, 6, 11, 7, 12, 11, 25

मुरसान, 81, 7, 12, 7, 14, 13, 28

सासनी, 82, 7, 12, 8, 14, 13, 28

सिकंदराराऊ, 50, 4, 8, 5, 9, 8, 16

हसायन, 69, 6, 10, 6, 12, 11, 24

सादाबाद, 58, 4, 8, 6, 10, 10, 20

सहपऊ, 51, 5, 8, 5, 8, 7, 18

इनका कहना है-

शासन ने ब्लाकवार ग्राम पंचायतों के आरक्षण की सूची को जारी कर दिया है। ग्राम पंचायत स्तर पर आरक्षण की सूची को टीम तैयार करने में लगी है।

बनवारी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, हाथरस।

chat bot
आपका साथी