मुख्य डाकघर में नहीं हैं सुरक्षा के कोई इंतजाम

जिले के मुख्य डाकघर में प्रतिदिन लाखों का लेन-देन होता है। इसके बाद भ्भ्कोई सुरक्षा नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 12:30 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 12:30 AM (IST)
मुख्य डाकघर में नहीं हैं   सुरक्षा के कोई इंतजाम
मुख्य डाकघर में नहीं हैं सुरक्षा के कोई इंतजाम

संवाद सहयोगी, हाथरस: जिले के मुख्य डाकघर में प्रतिदिन लाखों का लेन-देन होता है। इसके बाद भी यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल पार्सल गुम होने की खबर के बाद खुली। यहां सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से आने-जाने वालों पर निगरानी रखने में डाककर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जिले का मुख्य डाकघर हाईटेक व्यवस्थाओं से लेस है। सभी कार्य यहां पर आनलाइन किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन करीब 50 लाख से अधिक का लेन-देन किया जाता है। यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। गार्ड नहीं होने से कोई भी बेरोकटोक आ सकता है। यहां गुम हुए पार्सल ने उच्चाधिकारियों को भी हिलाकर रख दिया है।

सीसीटीवी कैमरे से महरूम है हाईटेक डाकघर

मुख्य डाकघर मे पोस्टल संबंधी सभी कार्य अब आनलाइन किया जा रहा है। इसमें रजिस्ट्री, पार्सल, पोस्टल बैंकिग, जमा-निकासी की सुविधाएं शामिल हैं। इसके बाद भी इस डाकघर में गार्ड पर्याप्त संख्या में तैनात नहीं हैं और न ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं

मुख्य डाकघर से संचालित हैं 24 डाकघर

मुख्य डाकघर से जिले के छोटे 24 डाकघर जुड़े हुए हैं। इतना बड़ा क्षेत्र होने पर भी मुख्य डाकघर व संपत्ति की सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। यहां अप्रिय घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

इनका कहना है:

डाकघर में मात्र एक सुरक्षा गार्ड है। इसी के चलते भीड़भाड़ लगी रहती है। सीसीटीवी कैमरे लगाने व सुरक्षा व्यवस्थाएं बढ़ाने के लिए पूर्व में तैनात रहे पोस्टमास्टर द्वारा भी पत्र लिखे गए थे। पर अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

- रामबाबू सिंह, पोस्टमास्टर मुख्य डाकघर

chat bot
आपका साथी