दूल्हा करता रहा इंतजार , दुल्हन प्रेमी संग फरार

मंडप से पूर्व ही दुल्हन प्रेमी संग लापता हो गई। इस बात की जानकारी होते ही शादी समारोह में मातम छा गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Mar 2021 11:34 PM (IST) Updated:Tue, 16 Mar 2021 11:34 PM (IST)
दूल्हा करता रहा इंतजार , दुल्हन प्रेमी संग फरार
दूल्हा करता रहा इंतजार , दुल्हन प्रेमी संग फरार

हाथरस : मंडप से पूर्व ही दुल्हन प्रेमी संग लापता हो गई। इस बात की जानकारी होते ही शादी समारोह के रंग में भंग पड़ गया। दुल्हन की तलाश रात भर हुई। मामला कोतवाली तक पहुंच गया। इधर बात बिगड़ता देखकर स्वजन ने दुल्हन की चचेरी बहन से दूल्हे की शादी कर बरात को विदा कर दिया। वहीं, पुलिस ने दुल्हन को प्रेमी के साथ मंगलवार की तड़के बरामद कर लिया गया।

सहपऊ क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती की शादी बागपत जिले के गांव से तय हुई। सोमवार को गांव में बरात आई। दुल्हन सजने संवरने की बात कह कर ब्यूटी पार्लर पर चली गई, जहां से काफी देर तक नहीं लौटी। इधर, बारातियों का खाना भी हो गया। जयमाला की स्टेज पर दुल्हन का इंतजार हो रहा था। स्वजन दुल्हन की तलाश में जुट गई। बात बढ़ने लगी तो वर पक्ष के लोगों को पूरी जानकारी हो गई। उन्होंने तत्काल ही चंद लोगों को रोकते हुए सभी बरातियों को वापस कर दिया। दोनों ही पक्षों की बात खराब होने लगी। इसी बीच ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि दूल्हे की शादी किसी अन्य लड़की के साथ करा दी जाए तो बात बन आए। इस पर दूल्हा पक्ष भी राजी हो गया।

दुल्हन की चचेरी बहन को शादी के लिए तैयार किया गया। आनन-फानन चचेरी बहन से दूल्हे की शादी कराते हुए बरात को विदा कर दिया गया। वहीं, प्रेमी के साथ दुल्हन को खोजकर पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। कोतवाली में दुल्हन अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। दुल्हन के बरामद होने की सूचना पर ग्रामीण कोतवाली आ गए। बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की ²ष्टि से पुलिस दुल्हन एवं उसके प्रेमी को सुरक्षित स्थान पर ले गयी। इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश का कहना है कि इस मामले की शिकायत आई थी। दुल्हन को बरामद कर लिया। वह बालिग थी। माता-पिता के घर नहीं जाना चाहती थी। उसे प्रेमी के साथ भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी