फिर स्थापित होंगे हाथरस के बंद उद्योग : महेंद्रनाथ

जागरण संवाददाता, हाथरस : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 May 2018 12:57 AM (IST) Updated:Mon, 07 May 2018 12:57 AM (IST)
फिर स्थापित होंगे हाथरस  के बंद उद्योग : महेंद्रनाथ
फिर स्थापित होंगे हाथरस के बंद उद्योग : महेंद्रनाथ

जागरण संवाददाता, हाथरस : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल में चार रुपये का भी घोटाला नहीं हुआ। मोदी व योगी के शासन में देश-प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उद्योगपति सूबे में उद्योग लगाने के लिए आगे आ रहे हैं। आने वाले समय में लोगों को रोजगार के ढेरों अवसर मिलेंगे। हाथरस के बंद पड़े उद्योगों को भी फिर से स्थापित कराए जाएंगे।

महेंद्रनाथ पांडेय रविवार की शाम को घंटाघर पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में मनमोहन की सरकार में सपा-बसपा की नूरा कुश्ती थी। ऐसे में 12 हजार करोड़ का घोटाला हुआ था। परिवारवाद को भी बढ़ावा मिला, लेकिन मोदी-योगी की सरकार में न केवल भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है, बल्कि परिवारवाद भी समाप्त हुआ है। आज देश का स्वाभिमान मजबूत हुआ है। महंगाई नियंत्रण है। जनहितकारी योजनाओं का संचालन तेज हुआ और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि आज मोदी की ही ताकत है कि चीन के सैनिक पीछे हटे हैं और चीन के राष्ट्रपति ने उनका स्वागत किया है, वरना इससे पहले चीन के सैनिक भारत में घुसपैठ करते रहते थे। प्रदेश की योगी सरकार के बारे में उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो उद्योगपति उद्योग लगाने से पहले पीछे हटते थे आज आगे आ रहे हैं, क्योंकि प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। इन्फ्रा स्ट्रक्चर के साथ बिजली भी बेहतर मिल रही है। उद्योग लगेंगे तो लोगों को रोजगार भी मिलेंगे।

इस दौरान उन्होंने वायदा किया कि हाथरस के बंद पड़े उद्योग भी फिर से चालू होंगे। जिले का नाम हाथरस करने और तालाब पर ओवरब्रिज की मंजूरी भी भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही मिली है। अंत में भाजपाइयों से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की अपील की। कहा कि आशीष शर्मा को अब झोली फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनकी जरूरतों पर भाजपा सरकार खरी उतरेगी। इस दौरान उन्होंने शहर में निश्शुल्क ठंडे पानी के वितरण की योजना की शुरुआत भी की।

इससे पूर्व भाजपा के सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि उन्होंने जो वायदे किए थे, उन्हें पूरे किए हैं। पालिका का बढ़ा टैक्स समाप्त कराया। फिर से सर्वे होगा। तालाब चौराहे के ओवरब्रिज को मंजूरी के साथ ही इसका कार्य भी शुरू हो गया है। यहां पर फुटओवरब्रिज का निर्माण भी होगा। पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि आज शहर की सफाई, बिजली की व्यवस्था बेहतर है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को हाथरस के विकास की चाबी सौंपी। साथ ही झोली फैलाते हुए यहां के विकास की मांग की और ज्ञापन सौंपा। यहां के बंद कॉटन मिल, दाल मिलों व अन्य उद्योगों को स्थापित कराने व ब्रज की देहरी हाथरस नगरी के दाऊजी मंदिर को ब्रज के ऐतिहासिक पर्यटक स्थलों की सूची में शामिल कराने की मांग की। सभा की अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेशचंद्र आर्य ने की जबकि संचालन मोहन पंडित ने किया।

इस दौरान पूर्व विधायक राजवीर ¨सह पहलवान, जिलाध्यक्ष रामवीर ¨सह परमार, गिर्राज किशोर वशिष्ठ, मूलचंद्र वाष्र्णेय, मोरमुकुट गुप्ता, डा. अविन शर्मा, ललित शर्मा लब्बू, हरीशंकर राना भूरा पहलवान, देवेंद्र शर्मा, अशोक बीड़ी वाले, राकेश शर्मा, रामवीर भैयाजी, योगा पंडित, प्रशांत शर्मा, ज्ञानेंद्र बंटी, बॉबी गौतम, पूर्व विधायक लहटू ताऊ, कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय, सभासद प्रमोद शर्मा, संजय सक्सेना, प्रदीप शर्मा, अजय राज, ललित प्रधान, मनोज अग्निहोत्री, विवेक गुप्ता, राकेश अनाड़ी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी