समाज सुधारक व स्वतंत्र विचारक थे संत रविदास

जिले में संत शिरोमणि व महान संत रविदास की जयंती शनिवार को श्रद्धा व उल्लास से मनाई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 12:28 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 12:28 AM (IST)
समाज सुधारक व स्वतंत्र विचारक थे संत रविदास
समाज सुधारक व स्वतंत्र विचारक थे संत रविदास

संवाद सहयोगी,हाथरस: जिले में संत शिरोमणि व महान संत रविदास की जयंती शनिवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई।

सपा कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन, जिलाध्यक्ष व एमएलसी जसवंत सिंह, ओमवती यादव, महेंद्र सिंह सोलंकी, रामनारायण काके, डंबर सिंह, चेयरमैन मुरसान रजनीश कुशवाहा, हरवीर सिंह तोमर, डॉ. आरसी लाल प्रजापति, मोहर सिंह, जैनुद्दीन चौधरी, दिनेश लोधी, सुनीता यदुवंशी, रोहिताश यादव आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। मथुरा रोड स्थित लुंबिनी वन पर जिलाध्यक्ष बनीसिंह जाटव, बंटी भैया, डॉ. बीडी सिंह, अजय कुमार सुमन, रणवीर सिंह सेंगर, रमेशचंद, प्रमोद कुमार, मुकेश पिपल आदि ने संत रविदास को याद किया। मां रामवती महाविद्यालय, लहरा में संत रविदास की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गयी। इसमें प्राचार्य हेमंत सिसोदिया, डॉ. सुनीता उपाध्याय,गोपाल शर्मा,राकेश कुमार, अशोक शर्मा मौजूद थे। बाबूलाल शैक्षिक संस्थान इंटर कॉलेज में संत रविदास जयंती मनाई गई। इसमें प्रबंधक व वरिष्ठ सपा नेता मूलचंद निम, रामदास, रमेशचंद, ताजेंद्र निम, विजेंद्र सिंह चौहान मौजूद थे।

संत रविदास जयंती पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता : सिकंदराराऊ के कचौरा स्थित संविलियन विद्यालय में संत शिरोमणि रविदास जयंती मनाई गई। इसमें प्रधानाध्यापक रामखिलाड़ी यादव, जितेंद्र कुमार सगर, बीनेश कुमार पाराशर, विजय कुमार, प्रदीप कुमार, रविद्र कुमार, ब्रजेश कुमार, प्रियंका, गीता वर्मा, आशा राठौर, किरन देवी, मुन्नी देवी, गुड्डी देवी उपस्थित रहे। हसायन के श्री हनुमान इंटर कॉलेज में रविदास जयंती पर पोस्टर बनाने वाली छात्राओं को प्रधानाचार्य आरपी शर्मा ने पुरस्कृत किया। इसमें राजकुमार सिंह, शीलेंदर कुमार शर्मा, विपिन कुमार शर्मा, मौनवेंद्र यादव, सुरेश चंदर कुशवाहा, प्रेम कुमार शर्मा मौजूद थे।

--

श्रद्धा के साथ मनाई रविदास जयंती : सादाबाद के सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को संत रविदास जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इसमें प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश शर्मा के अलावा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

लघु नाटिका प्रस्तुत: सासनी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय समामई में संत रविदास के जीवन शैली पर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। इसमें प्रधानाध्यापक लालता प्रसाद, डा. पुष्पेंद्र सिंह, सोनी सेंगर, भावना सिंह,बेबी चौधरी,अमित शर्मा,सुनील कुमार,सुसमा,हेमलता,सुनीता,प्रभा शर्मा,रूद्रदत्त शर्मा मौजूद थे।

संत रविदास का स्मरण: पुरदिलनगर क्षेत्र के गांव भेंकुरी में आयोजित कार्यक्रम में जनसत्ता पार्टी के जिला अध्यक्ष खेमेंद्र सिंह जादौन, मुनेश फौजी, वीरेंद्र डीलर, डॉ. श्याम लाल, अशोक गौतम, समर सिंह, भूरा ठाकुर, भूपेंद्र सिंह, संग्राम, विपिन ने संत रविदास का स्मरण किया।

chat bot
आपका साथी