उत्पीड़न के विरोध में हड़ताल पर रहे वकील

प्रदेश में वकीलों पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 12:38 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 12:38 AM (IST)
उत्पीड़न के विरोध में हड़ताल पर रहे वकील
उत्पीड़न के विरोध में हड़ताल पर रहे वकील

जासं, हाथरस: प्रदेश में वकीलों पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर वकीलों ने हड़ताल रखी। सिकंदराराऊ में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए सुरक्षा की मांग की।

जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में भी डिस्ट्रिक्ट बार व इंटरनेशनल एडवोकेट ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। इस आंदोलन का नेतृत्व डिस्ट्रिक्ट बार अध्यक्ष वीरेश कुमार श्रोती ने किया, जबकि संचालन सचिव हितेंद्र कुमार गुड्डू ने किया। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष त्रिलोकी शर्मा, राधेलाल पचौरी, भोला पंडित, अरविद उपाध्याय, महेंद्र कुमार दीवानिया, यतीश शर्मा, सुभाष चौधरी, प्रवीण चौधरी, सुधीर चौधरी, देवेश दीक्षित, अरविद वशिष्ठ, संजय दीक्षित, सुशील पाठक, पीयूष वशिष्ठ, जितेश कुमार, मोहित कश्यप, संदीप वर्मा, श्रीनिवास, ललित किशोर वाष्र्णेय अधिवक्ता मौजूद थे।

वहीं सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं का उत्पीड़न करने, एएसपी अपराध का आचरण सही न होने व तेलंगाना में गुड्डू बमनराव व उनकी पत्नी की दिन दहाड़े हत्या से

अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। दी बार एसोसिएशन ने ज्ञापन एसडीएम अंजलि गंगवार को सौंपा। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। बार अध्यक्ष हुकुम सिंह बघेल, सत्यप्रकाश गोला, जितेंद्र कुमार, रनवीर सिंह, युवराज सिंह, नरेश प्रताप सिंह, ओमप्रकाश गौतम, ओसवीर सिंह, शिवकुमार, सूरज पाल बघेल, महेंद्र सिंह यादव, देवेंद्र दीक्षित शूल, कल्लू सिंह कुशवाह, वीरेश पुंढीर और अशोक शर्मा मौजूद रहे।

दूसरी ओर सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने ज्ञापन दिया। अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा, सचिव कुलदीप पुंढीर, अभय चौहान, देवव्रत यादव, धर्मवीर यादव, जितेंद्र यादव, धर्मेद्र शर्मा, सीमा, शिवली, स्वदेश आर्य, अजिता भारद्वाज, फातिमा, रत्नेश, शिवेंद्र कुमार यादव, अंकित यादव, दीपक यादव, सत्य प्रकाश यादव, सलीम कुरैशी, विकास यादव, जगदीश सैनी, बनी सिंह बघेल, आकाश पुंढीर, गिरीश यादव, महेश यादव मौजूद रहे।

सादाबाद में दी बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष राम कुमार शर्मा की अध्यक्षता में की गई। अध्यक्ष राम कुमार शर्मा, सचिव वीरेंद्र चौधरी, जेके शर्मा, दिनेश पाल सिंह, दलबीर सिंह, बादाम सिंह, पदम सिंह, विनोद गौतम, सत्येंद्र चौधरी, दिग्विजय सिंह, अमित चौधरी, देव स्वरूप, राजेश आर्य, बालकिशन बघेल सहित समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी