गढ़ी रंजीता से गहचौली तक की सड़क का लोकार्पण

सादाबाद क्षेत्र के विकास के लिए उनके द्वारा किसी भी प्रकार की कमी नहीं की जा रही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Dec 2020 12:27 AM (IST) Updated:Sun, 20 Dec 2020 12:27 AM (IST)
गढ़ी रंजीता से गहचौली तक की सड़क का लोकार्पण
गढ़ी रंजीता से गहचौली तक की सड़क का लोकार्पण

हाथरस : सादाबाद क्षेत्र के विकास के लिए उनके द्वारा किसी भी प्रकार की कमी नहीं की जा रही। सड़क से लेकर बिजली, पानी व अन्य योजनाओं के माध्यम से विधानसभा के लोगों की पूर्ण रूप से मदद करने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। सड़क निर्माण चाहे जिला पंचायत से हो या विधायक निधि से लेकिन समस्याओं का अंत करना ही उनका मकसद है।

उक्त बातें पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक रामवीर उपाध्याय ने गांव गढ़ी रंजीता में गढ़ी रंजीता से गहचौली तक 1300 मीटर लंबी सड़क का लोकार्पण करते वक्त कहीं। सड़क के लोकार्पण के मौके पर ग्रामीणों द्वारा पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय तथा जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय का फूल माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सत्तो फौजी, उपवेन्द्र सिंह प्रधान, चौ. लोचन सिंह, छीतर मल शर्मा, रामेश्वर सारस्वत प्रधान, चौ.रामबहादुर, राधेश्याम, वीरेन्द्र सिंह, सुनील शर्मा, योगेश उपाध्याय, पंजाबी शर्मा (जटोई), रघुवीर प्रसाद शर्मा, सत्तो फौजी, सिंह प्रधान, राजन लाल, सेंकी पाठक सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

विकास की गंगा जारी : पांडे: ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडे ने कहा कि विकास की गंगा अनवरत जारी है। उनके द्वारा जितने कार्य कराए गए हैं, उतने किसी ने नहीं कराए। उन्होंने हर गांव को शहर से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के लिए उनके दरवाजे सदैव खुले हुए हैं।

वे शनिवार को गांव गढ़ी जैनी के पास स्थित अपना घर आश्रम पर क्षेत्र पंचायत निधि के चतुर्थ राज्य वित्त आयोग द्वारा कराए गए इंटरलॉकिग कार्य के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख का आश्रम कमेटी द्वारा फूलमाला और शॉल पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर गौरव प्रताप सिंह प्रधान गंगचोली, ठाकुर लक्ष्मी राज सिंह प्रधानाचार्य कैमार, ठाकुर मनोज सिंह, हरिमोहन शर्मा, राजकुमार शर्मा, गोविद शर्मा, संस्थापक अपना घर मदनलाल वाष्र्णेय, अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, सचिव चमनेश कुमार राजपूत, उपसचिव राजेश कुमार अग्निहोत्री, हरीकिशन कुशवाह और हरिशंकर वर्मा लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी