पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को लेकर प्रदर्शन

महंगाई के विरोध में स्वदेशी हिद पार्टी के तत्वाधान में एक जनजागरण संवाद यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 11:49 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 11:49 PM (IST)
पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को लेकर प्रदर्शन
पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को लेकर प्रदर्शन

संस, हाथरस: महंगाई के विरोध में स्वदेशी हिद पार्टी के तत्वाधान में एक जनजागरण संवाद यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पुरानी कलक्ट्रेट से शुरू हुई। जो शहर के पंजाबी मार्केट, रामलीला ग्राउंड, बागला मार्ग सहित शहर के प्रमुख बाजारों से होकर निकली। इसमें महिला व पुरुष कार्यकर्ता हाथों में पट्टिका लेकर चल रहे थे। शहर में कई जगह इस यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसमें गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्ट्राचार व महंगाई को लेकर नारेबाजी करते हुए जा रहे थे। नई कलक्ट्रेट पहुंची जनजागरण यात्रा में पार्टी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें उन्होंने पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमत कम करने, विद्युत बिलों में वृद्धि को वापस लेने, 20 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मतेंद्र सिंह गहलौत, प्रताप सिंह राघव, रामगोपाल दीक्षित, दिनेश तोमर, पहला सिंह सिसोदिया, अजय दीक्षित एडवोकेट, निधि कुशवाह, अंशुल गुप्ता, देवेंद पचौरी मौजूद थे।

चूल्हे पर रोटी बनाकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध

रसोई गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने आगरा रोड स्थित शहीद भगत सिंह पार्क के सामने चूल्हे पर रोटी बनाकर विरोध जताया गया। वक्ताओं ने बताया कि रसोई गैस में बेतहाशा बढ़ोतरी से गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार का जीवन यापन कठिन हो गया है। जहां पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि से खाद्य सामग्री महंगी हो गई हैं। इसमें जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, बीना गुप्ता एडवोकेट, सलमा बेगम, विनोद कुमार कर्दम, राधेश्याम अग्निहोत्री, पंडित ऋषि कुमार कौशिक, संजीव वाष्र्णेय एडवोकेट मौजूद थे।

छह सूत्रीय मांगों को लेकर किया पैदल मार्च

भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट की एक बैठक दयानतपुर में हुई। इसके बाद भाकियू ने कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए तहसील सदर पहुंचे। वहां किसानों की छह सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार को सौंपा गया। इसमें विनोद कुमार पुंढीर, मदनमोहन शर्मा, रामबाबू सिंह चौहान, जयकुमार वालियान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी