मानकों पर खरा उतरने वाली पंचायतों को देंगे पुरस्कार

उप्र सरकार ने शुरू की है मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना प्रधान और सचिवों के कंधों पर होगा गांव चकाचक करने का दायित्व हाथरस जनपद में कई ब्लाकों में बनाई जा रही अछे गांव की सूची।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 01:24 AM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 01:24 AM (IST)
मानकों पर खरा उतरने वाली पंचायतों को देंगे पुरस्कार
मानकों पर खरा उतरने वाली पंचायतों को देंगे पुरस्कार

जागरण संवाददाता, हाथरस : कोविड-19 प्रबंधन, स्वच्छता, पर्यावरण सुरक्षा, स्वशासन, सामाजिक सौहार्द, नियोजित विकास, जैसे मानकों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतें 'हमारी पंचायत' पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। ग्राम पंचायतों को करवाए गए कार्यों के आधार पर प्रश्नावली का जवाब देना होगा। मानकों पर खरी पाए जाने पर ग्राम पंचायतें पुरस्कृत की जाएंगी।

मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर ने बताया कि ग्राम पंचायतों का चयन 2021-22 में शासन के दिशा निर्देशन में करवाए गए कार्यों के आधार पर होगा। ग्राम पंचायतों के दावों को डीएम, सीडीओ, डीपीआरओ, सीएमओ, डीडीओ, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, एएमए जिला पंचायत के नेतृत्व में गठित कमेटी परखेगी। स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। उसके बाद 15 अगस्त तक शासन को आवेदन प्रेषित करना होगा।

जनपद स्तरीय परफारमेंस असेसमेंट समिति अधिकतम 45 फीसद अंक पाने वाली ग्राम पंचायतों का नाम शासन को प्रेषित करेंगी। पूरी कवायद के बाद जिला प्रशासन अधिकतम पांच ग्राम पंचायतों की सूची जिसमें एक विकास खंड से दो से अधिक ग्राम पंचायतें नहीं होंगी, के नाम प्रेषित करेगा। इसके बाद राज्य स्तरीय कमेटी अभिलेखों व जमीनी हकीकत परखने के लिए ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करेगी। 12 लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार

उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत का मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत चयन होता है तो उसे 12 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि दी जाती है। इस धनराशि से ग्राम पंचायतें विकास कार्य करवा सकेंगी। ग्राम पंचायतों को स्मार्ट वर्किंग व अपनी आय बढ़ाने से संबधित कार्य करने होंगे। दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाली ग्राम पंचायतों को सात व पांच लाख रुपये मिलते हैं।

chat bot
आपका साथी