भाजपा के स्थापना दिवस पर सरकार का गुणगान

आयोजन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सुना उद्बोधन।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 12:39 AM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 12:39 AM (IST)
भाजपा के स्थापना दिवस पर सरकार का गुणगान
भाजपा के स्थापना दिवस पर सरकार का गुणगान

जासं, हाथरस : भाजपा के स्थापना दिवस को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उल्लास के साथ मनाया। इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना गया।

हाथरस जंक्शन के समीप शिव दुर्गा वाटिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को हाथरस जंक्शन मंडल के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा व जिला प्रभारी चौ. राजा वर्मा के नेतृत्व में सुना। मुख्य अतिथि राजा वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने भी सरकार के कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह भैया ने भाजपा के मूल मंत्र 'सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास' की सराहना की। मंडल अध्यक्ष हाथरस जंक्शन राजपाल सिंह ने अध्यक्षता की। संचालन अनिल कुमार सिंह ने किया। पूर्व सांसद डॉक्टर बंगाली सिंह व जिला उपाध्यक्ष सतपाल सिंह मदनावत ने आभार व्यक्त किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह भैया ने सभी पदाधिकारी एवं सम्मानित नागरिकों का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। हाथरस चेयरमैन आशीष शर्मा, कुसमा देवी मदनावत, हरिशंकर राना, रूपकिशोर सेंगर, डॉली माहौर मौजूद थीं। उल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस

नगर कैंप कार्यालय पर शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उल्लास के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय ने बताया कि देश में मोदी व प्रदेश में योगी के नेतृत्व में भाजपा शून्य से शिखर पर पहुंच चुकी है। जिसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं का बहुत ही अमूल्य योगदान रहा है। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामकुमार महेश्वरी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है। भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया। जैसे कि धारा 370, 35ए हटाना, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक खत्म करना उल्लेखनीय काम किए। इस मौके पर मुकेश सोनी, हरीश सेंगर, अर्जुन वाल्मीकि, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष राजकुमारी चौहान, संतोष जोशी, रविद्र सिंह, प्रदीप सिंह, आशीष सिंह, भावना वाष्र्णेय, सीमा दीक्षित, खुशी सिंह, ज्योति खुराना उपस्थित थीं।

शहर के मोहल्ला सीयल खेड़ा में शक्ति केंद्र सुरजोबाई में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। चेयरमैन आशीष शर्मा, नगर महामंत्री अशोक गोला, दिनेश शर्मा, गुंजन शर्मा, धीरज राजपूत, मनोज शर्मा मौजूद थे। भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी : राणा

संसू, सिकंदराराऊ : भाजपाइयों ने विधायक वीरेंद्र सिंह राणा के बिसाना स्थित कैंप कार्यालय पर स्थापना दिवस मनाया। समारोह में सबसे पहले संस्थापक श्यामा प्रासाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

विधायक राणा ने कहा कि आज देश और दुनिया में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है, जिसका प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए समर्पित है। इस अवसर पर मानवेंद्र सिंह, हिमांशु सेंगर, राहुल सिंह, राणा, अनुज परमार, राम प्रकाश चौहान, रवि राणा, सुमित भाटी, सचिन जादौन मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी