संगठन की मजबूती को अच्छी हो कार्य पद्धति

बिसावर के बांके बिहारी गार्डन में गुरुवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी के मंडल बिसावर के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करने के बाद भाजपा ब्रज प्रांत के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि 18 करोड़ सदस्य वाली भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से सहमत होकर इस दल को लोगों ने अग्रसारित किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 01:40 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 01:40 AM (IST)
संगठन की मजबूती को अच्छी हो कार्य पद्धति
संगठन की मजबूती को अच्छी हो कार्य पद्धति

संसू, हाथरस : बिसावर के बांके बिहारी गार्डन में गुरुवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी के मंडल बिसावर के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करने के बाद भाजपा ब्रज प्रांत के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि 18 करोड़ सदस्य वाली भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से सहमत होकर इस दल को लोगों ने अग्रसारित किया है। कार्यकर्ता परिवार भावना से कार्य करें, क्योंकि यह पार्टी नहीं एक परिवार है और परिवार के सुख-दुख में एक दूसरे को शामिल होना अति आवश्यक है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को प्रगति के पथ पर ले जाना ही पार्टी का कार्य है। बिसावर मंडल अध्यक्ष हम्वीर सिंह प्रधान के संयोजन हुए इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पूर्व विधायक बृजेंद्र सिंह, खादी ग्रामोद्योग सदस्य महेंद्र सिंह आचार्य, डॉ. देवचंद गॉड, तुलसीदास अग्रवाल, सत्यप्रकाश फौजी, बैंक चेयरमैन तेजवीर सिंह, ओमवीर सिंह प्रधान, लक्ष्मण सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे। तीन माह से खराब पड़ा है कोर्ट परिसर में एटीएम

संस, हाथरस : न्यायालय परिसर में एसबीआइ का एटीएम तीन माह से खराब है। वादकारियों व यहां आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों को न्यायालय परिसर में बैंकिग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एसबीआइ ने एटीएम लगाया था मगर इसकी देखरेख नहीं की जा रही है।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के कनिष्ठ उपाध्यक्ष राधेलाल पचौरी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को एलडीएम से मिला। एलडीएम ने एटीएम शीघ्र ठीक कराने का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी