बिना किसी भेदभाव के कराएं विकास कार्य

सिकंदराराऊ में कासगंज रोड स्थित सिटी पैलेस में भाजपा द्वारा ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 12:17 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 12:17 AM (IST)
बिना किसी भेदभाव के कराएं विकास कार्य
बिना किसी भेदभाव के कराएं विकास कार्य

संसू,हाथरस: सिकंदराराऊ में कासगंज रोड स्थित सिटी पैलेस में भाजपा द्वारा ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराएं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रभारी राजा वर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास की मुख्य धुरी हैं। ग्राम पंचायतों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। उनके बिना विकास योजनाएं मूर्त रूप नहीं ले सकती हैं। कोरोना काल में योगी सरकार द्वारा उठाए गए कदम सराहनीय है। जिनकी सभी ने सराहना की है। विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि ग्रामीण अंचल के विकास की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान के कंधों पर होती है। उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके योगदान के बिना गांवों का विकास संभव नहीं है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह पुंढीर, मीरा माहेश्वरी, मुकेश चौहान, योगेश परमार, अजय प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

इमानदारी से करें कार्य

मुरसान: प्रधान और बीडीसी सदस्यों के सम्मान समारोह में ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि प्रधान और सदस्य बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराएं। रामेश्वर उपाध्याय, नगरपालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, प्रधान संगठन के अध्यक्ष ठाकुर बहादुर सिंह समेत अन्य सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निर्वाचित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान कर रही है। आगे कहा कि सभी निष्ठा ईमानदारी से अपनी-अपनी पंचायतों व अपने-अपने क्षेत्र में व जनता के सुख-दुख में उनके बीच में रहकर बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराएं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष चौ. हम्मवीर सिंह, पिकी जिला पंचायत सदस्य, चौ. चन्द्रभान सिंह, राजकुमार शर्मा,भूरा पहलवान, कप्तान सिंह ठेनुआं व चंद्रवीर सिंह थे।

chat bot
आपका साथी